शुक्रवार, 20 जून 2025

BSTC GK 2025: हल्दीघाटी के युद्ध को किसने खमनोर का युद्ध कहा है-

राजस्थान BSTC एक प्रतियोगी परीक्षा है जिसमें राजस्थान की संस्कृति, इतिहास, और वर्तमान घटनाओं की समझ होना अत्यंत आवश्यक है। ये दी गई जानकारी आपको परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के स्वरूप को समझने और उचित तैयारी करने में सहायता करेगी। नियमित अध्ययन, मॉक टेस्ट, आत्मविश्वास और मेहनत से आप निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

BSTC के अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान सामान्य ज्ञान की अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी-

BSTC परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए यहाँ राजस्थान सामान्य ज्ञान (GK) से सम्बन्धित नीचे TOP महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रृंखला दी जा रही है। ये प्रश्न राजस्थान की संस्कृति, इतिहास, कला, भूगोल और सामाजिक आन्दोलनों से जुड़े हैं, जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं।
यहाँ प्रत्येक प्रश्न के साथ दिया गया उत्तर न केवल आपकी जानकारी को सुदृढ़ करेगा, बल्कि राजस्थान के विविध पहलुओं को समझने में भी आपकी मदद करेगा। ,BSTC GK 2025, यह BSTC संग्रह आपकी परीक्षा तैयारी को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

Question.1 विजय सिंह पथिक का वास्तविक नाम क्या था?

[A] भूप सिंह गुर्जर

[B] भाग सिंह गुर्जर

[C] बहादुर सिंह गुर्जर

[D] बादल सिंह गुर्जर

Ans- [A] भूप सिंह गुर्जर।

Question.2 अलाउद्दीन खिलजी ने किस दुर्ग को जीतकर उसका नाम खैराबाद रखा था?

[A] सिवाना दुर्ग को

[B] जोधपुर दुर्ग को

[C] रणथंभौर दुर्ग को

[D] चित्तौड़गढ़ को

Ans- [A] सिवाना दुर्ग को।

Question.3 बिजोलिया अभिलेख का काल माना जाता है-

[A] 1676 ई.

[B] 1170 ई.

[C] 953 ई.

[D] 1273 ई.

Ans- [B] 1170 ई.

Question.4 गुलाल भाई और कृष्णा कुमारी किसके लिए प्रसिद्ध है-

[A] स्वांग लोकनाट्य

[B] नौटंकी लोकनाट्य

[C] गवरी लोकनाट्य

[D] ख्याल लोकनाट्य

Ans- [B] नौटंकी लोकनाट्य।

Question.5 निम्न में से पगड़ी का आभूषण कौन सा है-

[A] गोखरू

[B] बलेवड़ा

[C] सरपेच

[D] झेला

Ans- [C] सरपेच।

Question.6 राग माला किस व्यक्ति द्वारा रची गई है-

[A] पुंडरीक विट्ठल

[B] कुम्भ

[C] उस्ताद चाँद खान

[D] पंडित भावभट्ट

Ans- [A] पुंडरीक विट्ठल

Question.7 गधो का मेला कहाँ लगता है-

[A] जयपुर 

[B] भरतपुर 

[C] दौसा

[D] धौलपुर

Ans- [A] जयपुर।

Question.8 हल्दीघाटी के युद्ध को किसने खमनोर का युद्ध कहा है-

[A] कर्णत टॉड ने 

[B] बदाउनी ने 

[C] अबुल फजल ने 

[D] गोपीनाथ शर्मा ने 

Ans- [C] अबुल फजल ने।

Question.9 तुंगा की लडाई कब लड़ी गई थी?

[A] 20 अगस्त, 1766 में 

[B] 28 जुलाई, 1787 में 

[C] 28 जुलाई, 1790 में 

[D] 30 अगस्त, 1782 में 

Ans- [B] 28 जुलाई, 1787 में।

Question.10 प्राकृतिक बचाव केन्द्र और पक्षी विहार जल्द कहाँ बनेगा?

[A] जैसलमेर 

[B] बीकानेर 

[C] जोधपुर

[D] बाड़मेर

Ans- [D] बाड़मेर।

Question.11 मार्च 2022 में जयपुर साहित्य महोत्सव में 'महाकवि कन्हैया लाल सेठिया कविता पुरस्कार 2022' किसको मिला था?

[A] अरविंद कृष्ण मल्होत्रा को

[B] जयंत महापात्रा को

[C] रणजीत होसकोट को

[D] डॉ. अनामिका को

Ans- [C] रणजीत होसकोट को।

Question.12 राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व बूंदी में कहाँ पर अधिसूचित किया गया है-

[A] बूंदी 

[B] रामगढ़ 

[C] मुकुंदरा 

[D] कुंभलगढ़

Ans- [B] रामगढ़।

Question.13 "लोक नृत्य वालर" राजस्थान के कौनसे समुदाय से सम्बन्धित है-

[A] गरासिया

[B] मीना 

[C] डांगी 

[D] भील

Ans- [A] गरासिया।

Question.14 कांगड़ कांड किस प्रजामंडल आन्दोलन में घटित हुआ था?

[A] जयपुर प्रजामंडल

[B] बीकानेर प्रजामंडल 

[C] कोटा प्रजामंडल 

[D] झालावाड़ प्रजामंडल

Ans- [B] बीकानेर प्रजामंडल।

Question.15 राजस्थान में पहली सूती वस्त्र मिल किस जिले में स्थापित की गई थी?

[A] बाड़मेर 

[B] ब्यावर 

[C] बीकानेर 

[D] जोधपुर

Ans- [B] ब्यावर।

Question.16 महिला आभूषण नेवरी शरीर के किस अंग पर पहना जाता है-

[A] गर्दन में 

[B] हाथ में 

[C] पैर में 

[D] उँगलिया में 

Ans- [C] पैर में।

Question.17 निम्न में से कौनसा क्षेत्र बनास संस्कृति का स्थान नहीं है-

[A] गिलुंड

[B] बालाथल 

[C] तिलवाड़ा

[D] ओजियाणा

Ans- [C] तिलवाड़ा।

Question.18 प्रसिद्ध राजस्थानी लोकगीत पाथल और पीथल के रचयिता कौन है-

[A] विजयदान देथा

[B] चंद्रप्रकाश देवल 

[C] कन्हैयालाल सेठिया

[D] सत्यप्रकाश जोशी

Ans- [C] कन्हैयालाल सेठिया।

Question.19 रामपुरिया, सेठिया की हवेली राजस्थान में कहाँ पर स्थित है-

[A] जैसलमेर 

[B] सीकर

[C] जोधपुर

[D] बीकानेर

Ans- [D] बीकानेर।

Question.20 राजस्थान के पंडित शिवकुमार शर्मा का सम्बन्ध किस वाद्ययंत्र से है-

[A] सारंगी 

[B] शहनाई 

[C] संतूर 

[D] सरोद

Ans- [C] संतूर।

Question.21 गोपी जी भट्ट राजस्थान के किस लोक नृत्य शैली के कलाकार हैं-

[A] तमाशा

[B] गाना 

[C] रम्मत 

[D] नौटंकी

Ans- [A] तमाशा।

Question.22 पर्यटको को आकर्षित करने के लिए हाथी गाँव कहाँ पर स्थापित किया गया था?

[A] कुंडा गाँव

[B] रामगढ़

[C] सांगानेर

[D] नाहरगढ़

Ans- [A] कुंडा गाँव।

• बीएसटीसी के अभ्यर्थियों के लिए सफलता के टिप्स:-

(1) नियमित अध्ययन करें- रोजाना कम से कम 2-3 घंटे का समय लेकर राजस्थान GK, India GK, शिक्षाशास्त्र, करंट अफेयर्स और रीजनिंग की तैयारी करें।

(2) नोट्स बनाएँ- प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण बिंदुओं को स्वयं के शब्दों में संक्षेप में लिखकर पढ़ें ।

(3) मॉडल पेपर हल करें- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल कर अभ्यास बढ़ाएं और अपनी गति और सटीकता से सुधारें।

(4) ऑनलाइन क्विज़ का उपयोग करें- वेबसाइट्स और Apps के माध्यम से रोज़ाना क्विज़ हल करें जिससे आपको आत्ममूल्यांकन करने में मदद मिलेगी।

(5) राजस्थान की संस्कृति और इतिहास को अच्छे से समझें- बीएसटीसी में अक्सर लोक नृत्य, लोक संगीत, स्वतंत्रता सेनानी, दुर्ग, त्यौहार, मेले आदि से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं।

(6) समाचार और करेंट अफेयर्स पढ़ें- राजस्थान और भारत से सम्बन्धित ताजा समाचारों व करेंट अफेयर्स को रोज़ाना पढ़ें। इससे आपको नई योजनाओं, पुरस्कारों, परियोजनाओं, साहित्यिक गतिविधियों और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अद्यतित जानकारी मिलेगी।

• BSTC की सफलता आपके आत्म-विश्वास, नियमित अभ्यास और दृढ़ निश्चय पर निर्भर करती है। आप जितना शांत, अनुशासित और मेहनती रहेंगे तो, सफलता उतनी ही निश्चित होगी। अपनी पढ़ाई पर विश्वास रखें और हर दिन बेहतर बनने की कोशिश करें।

📖 यदि आप और भी राजस्थान GK प्रश्नोत्तर या PDF चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट www.bstcgk.com पर भी विजिट कर सकते हैं।

📌 पिछला आर्टिकल पढ़ने के लिए- यहाँ क्लिक करें 

📕मेन पेज पर जाने के लिए- यहाँ क्लिक करें 

Blogger द्वारा संचालित.