राजस्थान जीके (Rajasthan GK) में हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग और पारंपरिक उत्पादों से जुड़े प्रश्न BSTC, REET, 3rd Grade Teacher, Rajasthan Teacher Bharti जैसी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं।
➞ यह प्रश्न मुख्य रूप से राजस्थान कला एवं संस्कृति (Rajasthan Art and Culture) से जुड़े महत्वपूर्ण भागों पर आधारित है —
[1] राजस्थान के हस्तशिल्प
[2] कुटीर एवं लघु उद्योग
[3] पारंपरिक स्थानीय उत्पाद
[4] राज्य की सांस्कृतिक विरासत
➞ BSTC, REET एवं शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में इन टॉपिक्स से अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं, जैसे —
• कौन-सा उत्पाद किस सामग्री से बनता है?
• कौन-सा उद्योग किस जिले में प्रसिद्ध है?
• राजस्थान का प्रमुख हस्तशिल्प कौन-सा है?
➞ इसलिए Rajasthan GK की तैयारी करते समय इन विषयों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
प्रश्न-1 राजस्थान का पूर्वी मैदान भाग राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत भाग घेरता है-
उत्तर- लगभग 23%
प्रश्न-2 राजस्थान में प्रचलित रूप से “मावठ” किसे कहा जाता है-
उत्तर- शीतकालीन वर्षा (पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली वर्षा) को।
प्रश्न-3 राजस्थान में मरुस्थल के प्रसार (प्रयाण) का सम्बन्ध किससे है-
उत्तर- मरुस्थल के विस्तार से।
प्रश्न-4 कौनसा केन्द्र बाड़मेर जिले का जिप्सम का प्रमुख उत्पादक केंद्र नहीं है-
उत्तर- खुटानी।
प्रश्न-5 वीरांगना कालीबाई, जिन्होंने अपने अध्यापक को बचाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे, किस स्थान की रहने वाली थीं-
उत्तर- रास्तापाल (डूंगरपुर)
प्रश्न-6 राजस्थान के एकीकरण के समय जोधपुर के शासक कौन थे-
उत्तर- महाराजा हनुवंत सिंह।
प्रश्न-7 1857 के विद्रोह के समय राजपूताना रेजीडेंसी में एजेंट टू गवर्नर जनरल कौन था-
उत्तर- पैट्रिक लॉरेंस।
प्रश्न-8 25 मार्च 1948 को बने संयुक्त राजस्थान में कौन-सी रियासत शामिल नहीं थी-
उत्तर- उदयपुर।
प्रश्न-9 जाखम बाँध परियोजना राजस्थान के कौनसे जिले में स्थित है-
उत्तर- प्रतापगढ़।
प्रश्न-10 चिक’ (पर्दा) बनाने में किस सामग्री का उपयोग होता है-
उत्तर- खस (PVC, कपड़ा, धागा, सरकंडे, बाँस की तीलियां)
प्रश्न-11 राजस्थान का यूनेस्को विश्व विरासत स्थल कहाँ स्थित है-
उत्तर- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर)
प्रश्न-12 राष्ट्रीय राजमार्ग-44 राजस्थान के किस जिले से होकर गुजरता है-
उत्तर- धौलपुर।
प्रश्न-13 राजस्थान में पहाड़ी (पर्वतीय) मृदा किन क्षेत्रों में पाई जाती है-
उत्तर- उदयपुर और कोटा संभाग के पर्वतीय क्षेत्रों में।
📖 क्या-क्या पढ़ना चाहिए? (BSTC & Teacher Exam Focus)
➞ अगर आप BSTC 2026 या राजस्थान शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो इन टॉपिक पर विशेष ध्यान दें —
[1] राजस्थान के प्रमुख हस्तशिल्प (चिक, ब्लू पॉटरी, कठपुतली, फड़ चित्रकला)
[2] प्रमुख उद्योग और उनके केन्द्र।
[3] पारंपरिक उत्पाद और उनकी निर्माण सामग्री।
[4] राजस्थान कला एवं संस्कृति के वन-लाइनर प्रश्न।
[5] पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र।
📝 तैयारी की सही रणनीति –
• रोज़ 20–25 राजस्थान जीके के प्रश्न हल करें।
• हस्तशिल्प एवं उद्योग टॉपिक की अलग से रिवीजन करें।
• हर रविवार को एक छोटा मॉक टेस्ट दें।
• बार-बार पूछे जाने वाले वन-लाइनर नोट कर लें।
💡 विशेष सुझाव (BSTC/Teacher अभ्यर्थियों के लिए) –
शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में कला एवं संस्कृति से 5–8 प्रश्न आ सकते हैं, इसलिए यह टॉपिक चयन के लिए महत्वपूर्ण है।