गुरुवार, 19 जून 2025

Bstc gk question in hindi: स्वामी दयानंद सरस्वती पहली बार 1865 ई. में राजस्थान के किस स्थान पर राजकीय अतिथि के रूप में आए थे-

राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाएँ, विशेष रूप से BSTC जैसी शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा, अब सामान्य ज्ञान (GK) के साथ-साथ उम्मीदवार की समझ व विषय से जुड़ाव और ऐतिहासिक सोच की भी परीक्षा लेती हैं। इन परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न सिर्फ रटने के लिए नहीं होते है, बल्कि वे राज्य के गौरव, इतिहास, संस्कृति और शिक्षण दृष्टिकोण से भी जुड़े होते हैं। एक भावी शिक्षक के रूप में BSTC का छात्र केवल उत्तर नहीं खोजता, वह यह भी समझने का प्रयास करता है कि यह घटना क्यों महत्वपूर्ण रही होगी। राजस्थान का कोई राजा किसी विचारक, सुधारक या संत को राजकीय अतिथि का दर्जा दे रहा है – इसका मतलब है कि उस समय समाज में बदलाव की सोच जन्म ले रही थी।

BSTC की परीक्षा पास करना विद्यार्थियों का एक लक्ष्य हो सकता है, लेकिन एक प्रेरणादायक शिक्षक बनना एक महान जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी की शुरुआत ऐसे प्रश्नों से होती है, जो हमें हमारे राज्य के गौरवशाली अतीत से जोड़ते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं BSTC 2025 के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी जो कि आपको सफलता प्राप्त करने में मदद करेंगे-

Question.1 स्वामी दयानंद सरस्वती पहली बार 1865 ई. में राजस्थान के किस स्थान पर राजकीय अतिथि के रूप में आए थे?

[A] जयपुर 

[B] जैसलमेर 

[C] उदयपुर

[D] करौली

Ans- [D] करौली।

Question.2 जयपुर की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?

[A] 1727 ई. में 

[B] 1723 ई. में

[C] 1702 ई. में

[D] 1735 ई. में

Ans- [A] 1727 ई. में।

Question.3 किस लोक कला के निर्माण का पुश्तैनी व्यवसाय केवल चित्तौड़गढ़ जिले के ग्राम बस्सी में ही देखा जाता है-

[A] फड़ 

[B] सांझी

[C] वील

[D] कावड़

Ans- [D] कावड़

Question.4 राजोरगढ़ के कलात्मक वैभव किस काल से सम्बन्धित है-

[A] गुर्जर प्रतिहार

[B] राठौड़ 

[C] चौहान 

[D] गुहिल सिसौदिया

Ans- [A] गुर्जर प्रतिहार।

Question.5 चिड़ावा का गाँधी किनको कहा गया है-

[A] घनश्याम बिड़ला को

[B] मास्टर प्यारे लाल गुप्ता को

[C] दामोदरदास को

[D] सरदार हरलाल सिंह को

Ans- [B] मास्टर प्यारे लाल गुप्ता को।

Question.6 सुनारी सभ्यता के अवशेष राजस्थान की किस जिले से प्राप्त हुए है-

[A] चूरू 

[B] झुंझुनूं

[C] सीकर 

[D] भीलवाड़ा

Ans- [B] झुंझुनूं।

Question.7 शेख हमीदुद्दीन नागौरी किस सूफी सिलसिले के थे?

[A] सोहरावर्थी 

[B] मगरी 

[C] चिश्ती 

[D] कदारी

Ans- [C] चिश्ती।

Question.8 राजस्थान का कौनसा जिला सबसे कम अन्तर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है-

[A] बीकानेर 

[B] जैसलमेर 

[C] जोधपुर

[D] गंगानगर

Ans- [A] बीकानेर।

Question.9 राजस्थान के औद्योगिक विकास हेतु जापानी जोन कहाँ विकसित किया गया है-

[A] जयपुर

[B] कोटा

[C] अलवर

[D] अजमेर

Ans- [C] अलवर।

Question.10 राजस्थान में जैतुन तेल शोधन संयन्त्र कहाँ स्थित है-

[A] लूणकरणसर में

[B] सरदारशहर में 

[C] मंडोर में 

[D] देशनोक में

Ans- [A] लूणकरणसर में।

Question.11 राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान वित्त निगम की स्थापना किस वर्ष में की गई थी?

[A] वर्ष 1952 में 

[B] वर्ष 1955 में 

[C] वर्ष 1965 में 

[D] वर्ष 1972 में 

Ans- [B] वर्ष 1955 में।

Question.12 कौनसा पुरातन स्थल ताम्रवती नाम से जाना जाता था?

[A] कालीबंगा 

[B] बागोर 

[C] आहड़ 

[D] बैराठ

Ans- [C] आहड़।

Question.13 राजस्थान के जतिन दास किसको कहा जाता है-

[A] बालमुकुंद बिस्सा को

[B] प्रताप सिंह बारहठ को

[C] नाना भाई को

[D] जोरावर सिंह बारहठ को

Ans- [A] बालमुकुंद बिस्सा को।

Question.14 भीमलत जलप्रपात किस नदी पर अवस्थित है-

[A] मेनाल नदी

[B] मांगली नदी

[C] बेडच नदी

[D] चम्बल नदी

Ans-[B] मांगली नदी।

Question.15 जंतर वाद्य यंत्र किसके द्वारा बजाया जाता है-

[A] देवनारायण जी के भोपे

[B] पाबुजी के भोपे

[C] गरासिया जाति 

[D] भील जाति

Ans- [A] देवनारायण जी के भोपे।

• विधार्थियों को राजस्थान GK तथ्यों से आगे की तैयारी-

BSTC की तैयारी के दौरान विद्यार्थियों को ऐसे सवालों को केवल "A, B, C, D" की नजर से नहीं देखना चाहिए। उन्हें यह देखना चाहिए कि परीक्षा में बार-बार जिन विषयों को जगह मिलती है, वे समाज में कितने गहरे जुड़े हुए हैं। यह जरूरी नहीं कि हर प्रश्न भारी और कठिन हो – बल्कि कभी-कभी साधारण से लगने वाले प्रश्न भी हमें इतिहास, समाज और भविष्य के लिए प्रेरणा देने का काम करते हैं।
इसी सोच से यह भी समझा जा सकता है कि ऊपर दिए गए ,BSTC GK 2025, प्रश्नोत्तर की जानकारी रखना क्यों जरूरी है, यह प्रश्न राजस्थान सामान्य ज्ञान (GK) का हिस्सा भले हो, लेकिन इसके पीछे संस्कृति, समाज और शिक्षा का एक पूरा दर्शन छिपा है।

• विधार्थियों की समझ एवं शिक्षक की सोच-

राजस्थान GK को अगर हम केवल रटना मान लें, तो यह बहुत उबाऊ हो सकता है। लेकिन यदि हम इसे इतिहास, समाज, संस्कृति और शिक्षा के समग्र अध्ययन के रूप में पढ़े व देखें तो यह न केवल याद रहता है, बल्कि हमें यह एक बेहतर शिक्षक और नागरिक बनाने का अवसर भी देता है।

Blogger द्वारा संचालित.