BSTC परीक्षा राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। यह परीक्षा राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित की जाती है और इसमें सफलता प्राप्त करके विद्यार्थी शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप भी बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो BSTC 2025 के लिए महत्वपूर्ण राजस्थान जीके प्रश्न आपके लिए बेहद उपयोगी होगें। यहाँ हम BSTC की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी की रणनीति व टाॅपिक साझा कर रहे हैं।
BSTC की तैयारी के लिए मेहनत, नियमितता और सही दिशा की अधिक आवश्यकता होती है। नीचे दिए गए 25 प्रश्नों का पालन करके आप निश्चित ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। याद रखें, यह केवल एक परीक्षा नहीं है, बल्कि आपके शिक्षक बनने के सपनों की पहली सीढ़ी है। मेहनत करें, खुद पर विश्वास रखें और सफलता आपकी होगी।
Question.1 राजस्थान ऊर्जा विकास एजेंसी की स्थापना कब की गई थी?
[A] 1985 में
[B] 1995 में
[C] 1993 में
[D] 1992 में
Ans- [A] 1985 में।
Question.2 उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी का निर्माण किसने करवाया था?
[A] महाराणा संग्राम सिंह ने
[B] महाराणा राज सिंह ने
[C] महाराणा फतेह सिंह ने
[D] महाराणा भोपाल सिंह ने
Ans- [A] महाराणा संग्राम सिंह ने।
Question.3 गैब सागर झील राजस्थान में कहाँ पर स्थित है-
[A] बांसवाड़ा
[B] अजमेर
[C] माउंट आबू
[D] डूंगरपुर
Ans- [D] डूंगरपुर।
Question.4 निम्न में से कौनसे किले को मयूरध्वज गढ़ भी कहा जाता है-
[A] लोहागढ़ को
[B] मेहरानगढ़ को
[C] रणथंभौर का किला को
[D] तारागढ़ को
Ans- [B] मेहरानगढ़ को।
Question.5 राजस्थान के किस जिले में आनासागर झील स्थित है-
[A] अलवर
[B] अजमेर
[C] उदयपुर
[D] राजसमंद
Ans- [B] अजमेर।
Question.6 पोमचा क्या है-
[A] चित्रकला शैली
[B] रंगाई की शैली
[C] पद शैली
[D] बर्तन गढ़ने की शैली
Ans- [B] रंगाई की शैली।
Question.7 डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश भर में "बाल सरपंच अभियान" की शुरूआत कब की गई थी?
[A] जून 2020 में
[B] जुलाई 2021 में
[C] अक्टूबर 2022 में
[D] अगस्त 2023 में
Ans- [C] अक्टूबर 2022 में।
Question.8 जयपुर में मीनाकारी की कला महाराजा मानसिंह द्वारा कहाँ से लाई गई थी?
[A] चीन
[B] लाहौर
[C] बलूचिस्तान
[D] बंगाल
Ans- [B] लाहौर।
Question.9 बीकानेर के अनूपसिंह को औरंगजेब ने किस उपाधि से सम्मानित किया था?
[A] माही मरतब से
[B] माही रकम से
[C] माही सरब से
[D] माही जहाँ से
Ans- [A] माही मरतब से।
Question.10 पश्चिम राजस्थान में मालानी पहाड़ी कहाँ पर स्थित है-
[A] पाली - बाडमेर
[B] जालोर - पाली
[C] जालोर - बाडमेर
[D] पाली - जोधपुर
Ans- [C] जालोर - बाडमेर।
Question.11त्रिपुरा सुंदरी का मन्दिर कहाँ अवस्थित है-
[A] तनोट (जैसलमेर)
[B] भडाना ( कोटा)
[C] तलवाड़ा (बांसवाड़ा)
[D] अकोला (चित्तौड़गढ़)
Ans- [C] तलवाड़ा (बांसवाड़ा)
Question.12 राजस्थान का एकीकरण कितने चरणों में संपन्न हुआ हैं-
[A] चार
[B] दो
[C] छः
[D] सात
Ans- [D] सात।
Question.13 वागड़ी बोली राजस्थान के किस क्षेत्र में बोली जाती है-
[A] जोधपुर और बीकानेर
[B] उदयपुर और राजसमंद
[C] डूंगरपुर और बांसवाड़ा
[D] जयपुर और सीकर
Ans- [C] डूंगरपुर और बांसवाड़ा।
Question.14 माही सुगंधा किस फसल की किस्म है-
[A] कपास की
[B] गेहूँ की
[C] मक्का की
[D] चावल की
Ans- [D] चावल की।
Question.15 कृपाल सिंह शेखावत का सम्बन्ध है-
[A] राजस्थान नृत्य से
[B] राजस्थानी कविता से
[C] राजस्थानी ब्लू पॉटरी से
[D] राजस्थानी चित्रकला से
Ans- [C] राजस्थानी ब्लू पॉटरी से।
Question.16 नाथ प्रशस्ति राजस्थान के किस रियासत से सम्बन्धित है-
[A] मारवाड़
[B] जयपुर
[C] मेवाड़
[D] जैसलमेर
Ans- [C] मेवाड़।
Question.17 झामर कोटड़ा खाने किस खनिज के लिए जानी जाती है-
[A] रॉक फ़ॉस्फ़ेट
[B] जिप्सम
[C] बॉक्साइट
[D] अभ्रक
Ans- [A] रॉक फाॅस्फेट।
Question.18 बरड़ का किसान आन्दोलन कौनसी रियासत से सम्बन्धित है-
[A] मेवाड़
[B] बूंदी
[C] सिरोही
[D] जयपुर
Ans- [B] बूंदी।
Question.19 मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के अन्तर्गत पशुपालकों को प्रति लीटर दूध पर कितनी प्रोत्साहन राशि दी जाती है-
[A] पाँच
[B] दो
[C] तीन
[D] चार
Ans- [A] पाँच।
Question.20 'तेरहताली नृत्य' कौनसे देवता को समर्पित है-
[A] रामदेवजी
[B] जाम्भोजी
[C] गोगाजी
[D] तेजाजी
Ans- [A] रामदेवजी।
Question.21 देवनारायण जी का मुख्य पूजा स्थल कहाँ स्थित है-
[A] विनाय
[B] श्रीनगर
[C] आसींद (भीलवाड़ा)
[D] परबतसर
Ans- [C] आसींद (भीलवाड़ा)
Question.22 विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है-
[A] हर साल 8 अगस्त को
[B] हर साल 9 अगस्त को
[C] हर साल 10 अगस्त को
[D] हर साल 7 अगस्त को
Ans- [B] हर साल 9 अगस्त को।
Question.23 भरतपुर सम्भाग में कौनसा कृषि जलवायु प्रदेश स्थित है-
[A] III-B
[B] IV-A
[C] I-B
[D] IV-B
Ans- [A] III-B
Question.24 चाँदी के आभूषणों की तारकशी के लिए राजस्थान का कौनसा स्थान प्रसिद्ध है-
[A] प्रतापगढ़
[B] जालौर
[C] खंडेला
[D] नाथद्वारा
Ans- [D] नाथद्वारा।
Question.25 सिद्धमुख परियोजना से कौनसा जिला सिंचाई जल प्राप्त नहीं करता है-
[A] हनुमानगढ़
[B] श्रीगंगानगर
[C] बीकानेर
[D] चूरू
Ans- [C] बीकानेर।
[1] BSTC के अभ्यार्थियों तैयारी की रणनीति और उपयोगी टिप्स:
(1) समय-सारणी बनाएँ- विषयों को सप्ताह अनुसार बाँटकर नियमित पढ़ाई करें।
(2) मॉक टेस्ट और प्रनों हल करें- हर सप्ताह राजस्थान GK के 50 प्रश्न हल करें।
(3) शॉर्ट नोट्स तैयार करें- तिथियाँ, व्यक्तित्व, युद्ध, त्योहारों को नोटबुक में संक्षेप में लिखें।
(4) न्यूज और करंट अफेयर्स पर नजर जरूर रखें- राजस्थान सरकार की योजनाएँ और विकास कार्यक्रम पढ़ें।
(5) पिछले वर्षों के पेपर हल करना- इससे परीक्षा का स्तर समझ में आयेगा।
[2] BSTC की तैयारी से सम्बन्धित उम्मीदवारों के लिए मार्गदर्शन:
बीएसटीसी राजस्थान में शिक्षक बनने की दिशा में पहला कदम है। इस परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान ,BSTC GK 2025, एक ऐसा खण्ड है जो न केवल अंक निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है बल्कि उम्मीदवार की राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक समझ को भी दर्शाता है। ,Bstc gk question in hindi, BSTCGK इस लेख में हम आपको राजस्थान जीके के अहम टॉपिक, जरूरी तथ्यों, सम्भावित प्रश्नों और तैयारी की रणनीति के बारें में विस्तार से बताएँगे
📌पिछला आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ जाएँ- Click here
📌मुख्य पृष्ठ पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें - Click here