बीएसटीसी की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान सामान्य ज्ञान का अध्ययन ,BSTC GK 2025 के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर, अत्यंत आवश्यक है। इस परीक्षा में राज्य के इतिहास, संस्कृति, भूगोल और समसामयिक घटनाओं से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं। विशेष रूप से लोक कला, प्रमुख व्यक्तित्व, राजस्थान का एकीकरण, पारम्परिक खेल और लोक साहित्य से जुड़े प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम राजस्थान जीके (राजस्थान सामान्य ज्ञान) के Rajasthan GK for BSTC Exam की पढ़ाई के लिए जरूरी टॉपिक्स और महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्रस्तुत कर रहे हैं, जो न केवल पिछली परीक्षाओं में पूछे गए हैं, बल्कि आने वाली BSTC परीक्षा के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।
Question.1 उदयपुर में भारतीय लोक कला मंडल की स्थापना किसने की थी?
[A] देवीलाल सामर ने
[B] कोमल कोठारी ने
[C] करना भील ने
[D] जनार्दन राय नागर ने
Ans- [A] देवीलाल सामर ने।
Question.2 गंजिफ़ा, चारभर नार-छरी ये किसके प्रकार है-
[A] खेल के
[B] लोकनाट्य के
[C] वाद्य यंत्र के
[D] परिधान के
Ans- [A] खेल के।
Question.3 किस व्यक्ति को माउंट आबू राजस्थान के साथ एकीकरण का श्रेय दिया जाता है-
[A] कुँवर सिंह को
[B] हीरालाल शास्त्री को
[C] गोकुल भाई भट्ट को
[D] भीम सिंह को
Ans- [C] गोकुल भाई भट्ट को।
Question.4 निम्न में से किसको वागड़ की मीरा भी कहा जाता है-
[A] कर्माबाई को
[B] गवरी बाई को
[C] कालीबाई को
[D] लिखमबाई को
Ans- [B] गवरी बाई को।
Question.5 श्री लाल जोशी का सम्बन्ध किससे माना जाता है-
[A] फड़ से
[B] रम्मत से
[C] ख्याल से
[D] नौटंकी से
Ans- [A] फड़ से।
Question.6 राजस्थान इकोटूरिज्म पॉलिसी किस वर्ष लागू की गई थी?
[A] 2021 में
[B] 2022 में
[C] 2020 में
[D] 2019 में
Ans- [A] 2021 में।
Question.7 उत्तर पश्चिमी रेलवे मंडल का मुख्यालय कहां पर स्थित है-
[A] कोटा में
[B] जोधपुर में
[C] उदयपुर में
[D] जयपुर में
Ans- [D] जयपुर में।
Question.8 स्त्रियों का आभूषण "नेवरी" शरीर के कौनसे भाग पर पहना जाता है-
[A] पाँव (पैर) में
[B] हाथ में
[C] गला में
[D] सिर में
Ans- [A] पाँव (पैर) में।
Question.9 भीलवाड़ा में वर्ष 1944 में किसने महिला आश्रम की स्थापना की थी?
[A] नारायणी देवी वर्मा ने
[B] अंजना देवी चौधरी ने
[C] रतन शास्त्री ने
[D] शांता त्रिवेदी ने
Ans- [A] नारायणी देवी वर्मा ने।
Question.10 मेवाड़ में 1881 का भील विद्रोह कहाँ से शुरू हुआ था?
[A] खेरवाड़ा से
[B] बारापाल से
[C] कोटडा से
[D] रिखबदेव से
Ans- [B] बारापाल से।
Question.11 दस्तूर कोमवार में राजस्थान के किस राज्य से सम्बन्धित वर्णन मिलता है-
[A] बीकानेर
[B] जयपुर
[C] उदयपुर
[D] कोटा
Ans- [B] जयपुर।
Question.12 निम्न में से कौन व्यक्ति का प्रजामण्डल से सम्बन्ध नही हैं-
[A] जमनालाल बजाज
[B] जयनारायण व्यास
[C] गोकुलभाई भट्ट
[D] गोविंद गुरु
Ans- [D] गोविंद गुरु।
Question.13 मेवाड़ के शासकों में से किसने इब्राहीम लोदी को खतौली के युद्ध में पराजित किया था?
[A] महाराणा कुंभा ने
[B] राणा हमीर ने
[C] राणा सांगा ने
[D] राणा रतनसिंह ने
Ans- [C] राणा सांगा ने।
Question.14 मल्लीनाथ जी का मन्दिर कहाँ स्थित है-
[A] तिलवाड़ा
[B] कोलू
[C] जयाल
[D] खरनाल
Ans- [A] तिलवाड़ा।
Question.15 आनासागर झील का निर्माण किसने करवाया था?
[A] अजयपाल ने
[B] अजयराज ने
[C] अर्नोराज ने
[D] जगदेव ने
Ans- [C] अर्नोराज ने (1135-1150 ई. के बीच)
Question.16 नीति आयोग द्वारा जारी भारत नवाचार सुचकांक वर्ष 2021 में राजस्थान की कौनसी रैंक थी?
[A] नवीं
[B] दशवीं
[C] 11वीं
[D] 12वी
Ans- [D] 12वीं।
Question.17 आमेर के किस शासक को अकबर ने "फर्जन्द" की उपाधि दी थी?
[A] भारमल
[B] भगवानदास
[C] मानसिंह
[D] मिर्जा राजा जयसिंह
Ans- [C] मानसिंह।
Question.18 राजस्थान में सिंचाई का मुख्य स्त्रोत क्या है-
[A] तालाब
[B] कुए
[C] नहर
[D] नलकूप
Ans- [C] नहर।
Question.19 राजस्थान का उत्तर दक्षिण विस्तार कितने कि.मी. है-
[A] 826 कि.मी.
[B] 869 कि.मी.
[C] 970 कि.मी.
[D] 1070 कि.मी.
Ans- [A] 826 कि.मी.
Question.20 बूंदी की 'कजली तीज' का त्यौहार कौनसे माह में मनाया जाता है-
[A] चैत्र मास में
[B] कार्तिक मास में
[C] श्रावण मास में
[D] भाद्रपद मास में
Ans- [D] भाद्रपद मास में।
• BSTC के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के आधारित जानकारी:
(1) राजस्थान की लोक कला और संस्कृति से सम्बन्धित प्रश्नों की संख्या अधिक होती है, इसलिए आपको भारतीय लोक कला मण्डल, भवाई, गवरी, तेरहताली, कठपुतली, पिंगल आदि के बारें में अधिक पढ़ना चाहिए।
(2) राजस्थान का एकीकरण से सम्बन्धित जानकारी होना आवश्यक, जैसे कि किस राजा या नेता ने किस रियासत को राजस्थान में मिलाने में भूमिका निभाई-यह विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है।
(3) महान लोक कवि/कवयित्रियाँ जैसे मीरा बाई, दल्ला राम, ढोला मारू की लोक कथाए- ये सांस्कृतिक दृष्टिकोण से ये सभी एग्जाम तैयारी लिए बेहद जरूरी होते हैं।
(4) ताजा समसामयिक घटनाएँ और सरकारी योजनाएँ जैसे इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना आदि भी पढ़ना चाहिए।
🔗 पिछला आर्टिकल पढ़ने के लिए- यहाँ क्लिक करें
🏠 वेबसाइट के मुख्य पेज पर जाने के लिए- यहाँ क्लिक करें