BSTC 2026 & Rajasthan Teacher Exam के लिए Rajasthan GK Quiz | Important Questions with Answers
अगर आप BSTC 2026 (Pre D.El.Ed.) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह Rajasthan GK Quiz आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस क्विज़ में शामिल सभी प्रश्न परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले (Most Important Questions) पर आधारित हैं।
यह क्विज़ खास तौर पर उन विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है जो BSTC, REET, Rajasthan Teacher Recruitment जैसी परीक्षाओं में सफल होना चाहते हैं।
नियमित रूप से ऐसे क्विज़ हल करने से आपकी Preparation Level, Accuracy और Speed तीनों में सुधार होता है।
यह क्विज़ मुख्य रूप से Rajasthan GK (राजस्थान सामान्य ज्ञान) पर आधारित है।
➞ इसमें शामिल प्रमुख टॉपिक्स है —
• राजस्थान का भूगोल (Geography of Rajasthan)
• नदियाँ एवं परियोजनाएँ (Rivers & Projects)
• वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuary)
• खनिज संसाधन (Minerals in Rajasthan)
• कृषि एवं पशुपालन (Agriculture & Animal Husbandry)
Q:1 राजस्थान के किस भौगोलिक प्रदेश में एंटिसोल्स (Entisols) समूह की मृदा पाई जाती है-
[अ] पश्चिमी
[ब] पूर्वी
[स] दक्षिणी
[द] दक्षिण-पूर्वी
उत्तर – [अ] पश्चिमी।
Q:2 राजस्थान में शीत ऋतु (नवंबर से फरवरी) में होने वाली वर्षा को क्या कहते है-
[अ] कंथल
[ब] मावल
[स] मावठ
[द] धोकड़ा
उत्तर – [स] मावठ।
Q:3 निम्न में से कौनसा जिला बीसलपुर परियोजना से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित नहीं होता है-
[अ] टोंक
[ब] सवाई माधोपुर
[स] अजमेर
[द] जयपुर
उत्तर – [ब] सवाई माधोपुर।
Q:4 कौनसा अभयारण्य जंगली मुर्गों के लिए प्रसिद्ध है-
[अ] कनकसागर
[ब] माउंट आबू
[स] सीतामाता
[द] तालछापर
उत्तर – [स] सीतामाता।
Q:5 विश्व ओजोन दिवस किस तिथि को मनाया जाता है-
[अ] 10 अगस्त
[ब] 16 सितम्बर
[स] 22 मई
[द] 22 जून
उत्तर – [ब] 16 सितम्बर।
Q:6 राजस्थान के कालकाजी एवं कवला क्षेत्रों में किस खनिज के भण्डार पाए जाते हैं-
[अ] चूना पत्थर
[ब] संगमरमर
[स] ग्रेनाइट
[द] चिकनी मिट्टी
उत्तर – [स] ग्रेनाइट।
Q:7 कौनसी भेड़ की नस्ल अधिक ऊन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है-
[अ] चोकला
[ब] पूगल
[स] मालपुरी
[द] जैसलमेरी
उत्तर – [अ] चोकला।
Q:8 राजस्थान के किस जिले में द्रव्यवती नदी (अमानीशाह नाला) जल प्रदूषण की समस्या से प्रभावित है-
[अ] करौली
[ब] अलवर
[स] भरतपुर
[द] जयपुर
उत्तर – [द] जयपुर।
Q:9 राजस्थान के किस क्षेत्र में बिहड़ (Ravines) पाए जाते हैं-
[अ] चम्बल बेसिन
[ब] माही बेसिन
[स] बनास बेसिन
[द] सांभर बेसिन
उत्तर – [अ] चम्बल बेसिन।
Q:10 कौनसा शहर जवाई नदी के किनारे स्थित है-
[अ] पाली
[ब] जालौर
[स] झालावाड़
[द] चित्तौड़गढ़
उत्तर – [अ] पाली।
Q:11 चम्बल परियोजना में सर्वाधिक जल विद्युत उत्पादन किस बाँध से किया जाता है-
[अ] राणा प्रताप सागर
[ब] जवाहर सागर
[स] गांधी सागर
[द] कोटा बैराज
उत्तर – [स] गांधी सागर।
Q:12 निम्न में से कौनसा वन उत्पाद राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में पारम्परिक रूप से शराब बनाने में उपयोग किया जाता है-
[अ] बांस
[ब] महुआ
[स] सेव
[द] आम
उत्तर – [ब] महुआ।
➞ Benefits of This Quiz (इस क्विज़ के फायदे) —
• यह क्विज़ BSTC Exam 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कराने में मदद करता है।
• इससे आपका राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK) मजबूत होता है।
• इसमें शामिल प्रश्न परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं, इसलिए यह आपकी तैयारी को सही दिशा देता है।
• कम समय में अधिक से अधिक विषयों का दोहराव (Revision) करने में मदद मिलती है।
• नियमित अभ्यास से प्रश्न हल करने की गति (Speed) और शुद्धता (Accuracy) दोनों में सुधार होता है।
📝 How to Use This Quiz (तैयारी कैसे करें)
• रोजाना 1 क्विज़ हल करें।
• गलत प्रश्नों को नोट करें।
• हर सप्ताह रिवीजन करें।
• टाइम लिमिट में हल करने की आदत डालें।