BSTC & राजस्थान शिक्षक परीक्षा 2026: महत्वपूर्ण Rajasthan GK Quiz और तैयारी टिप्स
राजस्थान शिक्षक एवं BSTC परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह Rajasthan GK के महत्वपूर्ण Quiz का संग्रह है।
इस आर्टिकल में शामिल प्रश्न राजस्थान की जनजातियाँ, लोक कला, लोक नृत्य, लोकदेवता, सरकारी योजनाएँ, खेल और चित्रकला से जुड़े हैं -
ये Quiz राजस्थान GK के अत्यंत महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर आधारित हैं, जो BSTC और Teacher परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं।
Q:1 राजस्थान में लोकायुक्त वार्षिक प्रतिवेदन किसको प्रस्तुत करता है-
[अ] राष्ट्रपति को
[ब] राज्यपाल को
[स] मुख्यमंत्री को
[द] उच्च न्यायालय को
उत्तर - [ब] राज्यपाल को।
Q:2 वर्ष 2020 तक राजस्थान में पंचायती संस्थाओं के लिए कितनी बार चुनाव हुए थे?
[अ] 5
[ब] 9
[स] 10
[द] 11
उत्तर - [द] 11
Q:3 'बमरसिया' कौन से क्षेत्र का लोक नृत्य है-
[अ] वागड़
[ब] मेवाड़
[स] शेखावाटी
[द] अलवर, भरतपुर
उत्तर - [द] अलवर, भरतपुर।
Q:4 टोक्यो पैरालिंपिक 2021 में अवनि लेखरा ने किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था-
[अ] चक्र फेक
[ब] बाला फेक
[स] शूटिंग
[द] ऊँची कूद
उत्तर - [स] शूटिंग।
Q:5 राजस्थान में किसानों के लिए 'कृषक कल्याण कोष' का गठन कब किया गया था?
[अ] 16 दिसंबर 2019
[ब] 16 अगस्त 2018
[स] 16 अगस्त 2017
[द] 26 जनवरी 2019
उत्तर - [अ] 16 दिसंबर 2019
Q:6 'स्वस्थ धरा खेत हरा' नारा किस योजना का है-
[अ] परम्परागत कृषि विकास योजना
[ब] मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना
[स] कृषि वानिकी उपमिशन
[द] प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
उत्तर - [ब] मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना।
Q:7 डामोर जनजाति अधिकतम कहाँ पाई जाती है-
[अ] कोटा
[ब] भीलवाड़ा
[स] डूंगरपुर
[द] प्रतापगढ़
उत्तर - [स] डूंगरपुर।
Q:8 'रतवयी' लोकनाट्य किस क्षेत्र से सम्बद्ध है-
[अ] हाड़ौती
[ब] मेवात
[स] मालवा
[द] मेवाड़
उत्तर - [ब] मेवात।
Q:9 ऊँट के देवता के रूप में किस लोकदेवता की पूजा की जाती है-
[अ] रामदेव जी
[ब] तेजाजी
[स] देवनारायण जी
[द] पाबूजी
उत्तर - [द] पाबूजी।
Q:10 महिलाओं द्वारा शिकार करते हुए चित्र किस शैली की विशेषता है-
[अ] जोधपुर शैली
[ब] मेवाड़ शैली
[स] कोटा शैली
[द] उनियारा शैली
उत्तर - [स] कोटा शैली।
Q:11 निम्न में से कौनसा आभूषण गले में नहीं पहना जाता है-
[अ] तिमानिया
[ब] आँवला
[स] काटल
[द] मंडलिया
उत्तर - [ब] आँवला।
Q:12 राजपूत चित्रकला शीर्ष 1916 में किसने पुस्तक लिखी थी?
[अ] आनंद कुमार स्वामी
[ब] जयसिंह नीरज
[स] वाचस्पति
[द] रायकृष्ण दास
उत्तर - [अ] आनंद कुमार स्वामी।
➞ विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी - (Exam Preparation)
📖 तैयारी कैसे करें?
[1] विषय को समझकर पढ़ें -
केवल उत्तर ही याद न करें, उससे जुड़ा तथ्य भी समझें। इससे प्रश्न घुमा-फिराकर आए तब भी सही उत्तर कर पाएँगे।
[2] टॉपिक-वाइज पढ़ाई करें -
लोकदेवता, लोकनृत्य, जनजातियाँ, योजनाएँ, चित्रकला और खेल इन सभी टाॅपिक से हर परीक्षा में प्रश्न आते हैं।
[3] रोज़ अभ्यास जरूरी है -
रोजाना 10–15 वस्तुनिष्ठ प्रश्न नोट बुक में लिखकर अभ्यास करें और उत्तर के साथ 1 पंक्ति का तथ्य जरूर याद करें।
[4] बार-बार दोहराव करें -
पढ़े हुए प्रश्नों का नियमित रिवीजन करें। रिवीजन से ही लम्बे समय तक याद रहता है।
[5] परीक्षा में ध्यान रखें -
प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और राज्य से जुड़े प्रश्नों में राज्यपाल, लोकदेवता, स्थानीय कला जैसे शब्दों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
👉 आज की मेहनत ही कल की सफलता की पहचान बनेगी, इसलिए पढ़ते रहो और खुद पर विश्वास रखो।