रविवार, 28 सितंबर 2025

BSTC, Rajasthan Teacher Preparation Questions : बीएसटीसी राजस्थान शिक्षक परीक्षा तैयारी प्रश्न-

BSTC व राजस्थान शिक्षक तैयारी के लिए बेहद उपयोगी सामग्री-
यहाँ हम आपके लिए CCE, कक्षा प्रबंधन, शिक्षण कौशल और शिक्षक गुणों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर लेकर आए हैं।

➠ इस पोस्ट में हम आपके लिए BSTC राजस्थान शिक्षक तैयारी के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (CCE और शिक्षण कौशल) प्रस्तुत कर रहे हैं।

Question.1 CCE (निरन्तर एवं व्यापक मूल्यांकन) का मुख्य उद्देश्य क्या है-

[A] साल के आखिर में परीक्षा लेकर अंक देना

[B] केवल पढ़ाई से जुड़ी उपलब्धियों को देखना

[C] पूरे साल बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान देना 

[D] परीक्षा की संख्या कम करना

Ans - [C] पूरे साल बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान देना।

Question.2 कक्षा में दो-तरफा संवाद बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है-

[A] बिना रुके व्याख्यान देना

[B] केवल हाँ/नहीं वाले प्रश्न पूछना

[C] चर्चा करवाना और बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना 

[D] केवल लिखित कार्य देना

Ans - [C] चर्चा करवाना और बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना।

Question.3 अगर कक्षा में अलग-अलग स्तर के विद्यार्थी हों तो शिक्षक को क्या करना चाहिए?

[A] सभी को एक ही तरीके से पढ़ाना

[B] हर छात्र की जरूरत के अनुसार पढ़ाने की शैली बदलना 

[C] केवल औसत बच्चों पर ध्यान देना

[D] सभी को प्रोजेक्ट देकर जिम्मेदारी सौंपना

Ans - [B] हर छात्र की जरूरत के अनुसार पढ़ाने की शैली बदलना।

Question.4 PTA (अभिभावक-शिक्षक संघ) का मुख्य उद्देश्य क्या है-

[A] बच्चों की सख्त निगरानी करना

[B] धन इकट्ठा करना

[C] स्कूल की समस्याएँ साझा करना

[D] विद्यार्थियों की उपलब्धि और प्रगति में सुधार करना 

Ans - [D] विद्यार्थियों की उपलब्धि और प्रगति में सुधार करना।

Question.5 प्रेरित शिक्षण की पहचान क्या है-

[A] विद्यार्थी शिक्षक से सवाल करें 

[B] सभी की उपस्थिति ज्यादा हो

[C] पूरी कक्षा चुप रहे

[D] सभी केवल नोट्स लिखते रहें

Ans - [A] विद्यार्थी शिक्षक से सवाल करें।

Question.6 CCE का सही उपयोग छात्र की कमजोरी सुधारने में कैसे किया जा सकता है-

[A] साल के अंत तक इंतजार करना

[B] पूरे साल फीडबैक देना और सुधार में मदद करना 

[C] जब तक औसत प्रभावित न हो, नजरअंदाज करना

[D] छात्र को दंडित करना

Ans - [B] पूरे साल फीडबैक देना और सुधार में मदद करना।

Question.7 कक्षा में छात्रों की अधिकतम भागीदारी कब होती है-

[A] परिचर्चा (Discussion) के जरिए 

[B] व्याख्यान विधि से

[C] श्रव्य-दृश्य साधनों से

[D] केवल किताबों से पढ़ाकर

Ans - [A] परिचर्चा (Discussion) के जरिए।

Question.8 कक्षा में शिक्षक अनुशासन कैसे बनाए रख सकता है-

[A] सामान्य व्यवहार से

[B] पक्षपात करके

[C] स्थिति के अनुसार बदलकर

[D] निष्पक्ष रहकर 

Ans - [D] निष्पक्ष रहकर।

Question.9 कौनसा तरीका विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा स्वतंत्रता देता है-

[A] सिनेमा दिखाना

[B] छोटे समूहों में चर्चा करवाना 

[C] विशेषज्ञ का व्याख्यान

[D] टीवी पर कार्यक्रम दिखाना

Ans - [B] छोटे समूहों में चर्चा करवाना।

Question.10 टेक्नोलॉजी आधारित कक्षा में शिक्षक की असली दक्षता किससे पता चलती है-

[A] पुरानी विधियों पर अड़े रहना

[B] पढ़ाई में डिजिटल साधनों का सहज उपयोग करना 

[C] सिर्फ प्रशासनिक कार्यों के लिए तकनीक अपनाना

[D] टेक्नोलॉजी से बचना

Ans - [B] पढ़ाई में डिजिटल साधनों का सहज उपयोग करना।

Question.11 शिक्षण व्यवसाय कैसा होता है-

[A] रुचिकर लेकिन कठिन

[B] आसान लेकिन उबाऊ

[C] रोचक और जिम्मेदारी से भरा 

[D] कम जिम्मेदारी वाला

Ans - [C] रोचक और जिम्मेदारी से भरा।

Question.12 शिक्षक के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है-

[A] बच्चों को होमवर्क के लिए तैयार करना

[B] पढ़ाई को आनंददायक बनाना 

[C] अनुशासन बनाए रखना

[D] प्रश्नपत्र बनाना

Ans - [B] पढ़ाई को आनंददायक बनाना।

➥ यहाँ ऊपर दिए गए सभी प्रश्नोत्तर आपकी BSTC Exam Preparation तथा Rajasthan Teacher Exam Preparation के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

Blogger द्वारा संचालित.