BSTC 2025 के लिए महत्वपूर्ण राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न
BSTC में मुख्य रूप से राजस्थान सामान्य ज्ञान, भारत सामान्य ज्ञान, मानसिक क्षमता, शिक्षण योग्यता और भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत) सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं।
बीएसटीसी में सफलता पाने के लिए सबसे पहले पूरे सिलेबस को अच्छी तरह से समझ लें। उसके बाद सिलेबस के टॉपिक्स को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँटकर पढ़ाई की शुरुआत करें।
✍️ महत्वपूर्ण टॉपिक्स जिन से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं-
• राजस्थान GK: किले, महल, स्थापत्य कला, लोकनृत्य, चित्रकला, जनजातियाँ, त्यौहार तथा नदी–झीलें।
• भारत GK: संविधान, आज़ादी आन्दोलन, भूगोल के मुख्य तथ्य।
• टीचिंग एप्टीट्यूड: शिक्षा के सिद्धांत, बाल मनोविज्ञान, शिक्षक की भूमिका।
• मानसिक क्षमता: तर्कशक्ति, श्रृंखला, संख्यात्मक योग्यताएँ।
Question.1 रियासतों के विलय के समय जोधपुर राज्य का महाराजा कौन था?
[A] जसवन्त सिंह
[B] उम्मेद सिंह
[C] हनवंत सिंह
[D] गज सिंह
Ans- [C] हनवंत सिंह।
Question.2 1564 ईस्वी में चंद्रसेन के कौनसे भाई ने अकबर के दरबार में उपस्थित होकर चंद्रसेन के विरुद्ध सहायता मांगी थी?
[A] उदयसिंह
[B] रामसिंह
[C] जगमाल
[D] जगतसिंह
Ans- [B] रामसिंह।
Question.3 राजस्थान में मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
[A] विजय सिंह पथिक
[B] माणिक्य लाल वर्मा
[C] साधु सीता रामदास
[D] पंडित गौरी शंकर
Ans- [B] माणिक्य लाल वर्मा।
Question.4 निरंजनी संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?
[A] संत रामचरण
[B] संत रामदास
[C] संत निरंजन नाथ
[D] संत हरिदास
Ans- [D] संत हरिदास।
Question.5 राजस्थान के गोरबंद किस पशु का विशिष्ट श्रृंगार है-
[A] बेल
[B] ऊँट
[C] हाथी
[D] घोड़ा
Ans- [B] ऊँट।
Question.6 सर वी.टी. कृष्णामाचारी किस राज्य के दीवान थे?
[A] मेवाड़
[B] जोधपुर
[C] जयपुर
[D] जैसलमेर
Ans- [C] जयपुर।
Question.7 किस राजपूत शासक को अकबर ने अमीर-उल-उमरा की उपाधि दी थी?
[A] राम सिंह
[B] भगवंत दास
[C] जसवन्त सिंह
[D] मानसिंह
Ans- [B] भगवंत दास।
Question.8 हमीर रासो के अनुसार रणथंभौर के किले का प्रारम्भिक नाम क्या था?
[A] रणकपुर
[B] रणथंभौर
[C] रनपुर
[D] रणस्तंभपुर
Ans- [D] रणस्तंभपुर।
Question.9 1930 में अजमेर से प्रकाशित राजस्थान सेवा संघ के समाचार पत्र का नाम क्या था?
[A] युवा राजस्थान
[B] त्याग भूमि
[C] नवज्योति
[D] तरुण राजस्थान
Ans- [D] तरुण राजस्थान।
Question.10 जोधपुर के जसवन्त थड़ा का निर्माता कौन था?
[A] महाराणा वक्त सिंह
[B] महाराजा सरदार सिंह
[C] महाराजा उम्मेद सिंह
[D] महाराजा विजय सिंह
Ans- [B] महाराजा सरदार सिंह।
Question.11 आसीर खां और चंदूलाल चित्रकला की किस शैली से सम्बन्धित है-
[A] ढूंढाड़ शैली
[B] बूंदी शैली
[C] उनियारा शैली
[D] बीकानेर शैली
Ans- [D] बीकानेर शैली।
Question.12 कौनसा एक नृत्य सहरिया जनजाति द्वारा नहीं किया जाता है-
[A] बिछवा नृत्य
[B] झेला नृत्य
[C] शिकारी नृत्य
[D] द्विचक्री नृत्य
Ans- [D] द्विचक्री नृत्य।
📖 समय प्रबंधन-
(1) सुबह का समय कठिन टॉपिक्स (जैसे गणितीय क्षमता या तर्कशक्ति) के लिए रखना चाहिए।
(2) रात में हल्के टॉपिक्स जैसे राजस्थान संस्कृति, इतिहास, लोकगीत आदि पढ़ें।
(1) नोट्स बनाएँ – पढ़े गए हर टॉपिक के छोटे-छोटे नोट्स ज़रूर बनाइए।
(2) मॉक टेस्ट दें – ऑनलाइन टेस्ट और पिछले वर्षों के पेपर हल करें।
📕 ऐसे ही प्रश्नोत्तर और महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट www.bstcgk.com पर विजिट करें-