BSTC GK 2025: मारवाड़ के शासकों में से किसको मारवाड़ का महाराणा प्रताप भी कहते है-

राजस्थान राज्य सांस्कृतिक और भौगोलिक की दृष्टि से पूरे भारत देश में ,राजस्थान सामान्य ज्ञान (GK), एक अलग ही पहचान रखता है, यही विशिष्टता इसे प्रतियोगी परीक्षाओं में एक प्रमुख विषय बनाती है।,Bstc gk question in hindi, विशेष रूप से BSTC जैसी (शिक्षक) प्रवेश परीक्षाओं में राजस्थान सामान्य ज्ञान की भूमिका अहम होती है। बीएसटीसी इस परीक्षा के माध्यम से यह मूल्यांकन किया जाता है कि अभ्यर्थी को अपने राज्य की संस्कृति, ऐतिहासिक आन्दोलनों, प्रशासनिक संरचना और सामाजिक विकास की कितनी गहराई से जानकारी है। राजस्थान का इतिहास व राजस्थान की चित्रकला और लोक कला इन विषयों के प्रश्न छात्रों की स्थानीय समझ और शिक्षण योग्यताओं की परख का माध्यम बनती हैं।

BSTC GK 2025: मारवाड़ के शासकों में से किसको मारवाड़ का महाराणा प्रताप भी कहते है-

इस लेख में हम 46 प्रश्नों के आधार पर चर्चा करेंगे, जो राजस्थान GK के सबसे सम्भावित और महत्वपूर्ण विषयों से लिए गये हैं ,BSTC GK 2025, और जो ये BSTC परीक्षा में बार-बार पूछे गए सवाल हैं या भविष्य में पूछे जाने की पूरी संभावना रखते हैं।

Question.1 राणा प्रताप सागर बांध कौनसे जिले में स्थित हैं-

[A] राजसमंद 

[B] कोटा 

[C] चित्तौड़गढ़

[D] टोंक

Ans- [C] चित्तौड़गढ़।

Question.2 "उस्ता कला" पद का प्रयोग कौनसी चित्रकला शैली के सन्दर्भ में किया जाता हैं?

[A] देवगढ़

[B] किशनगढ़ 

[C] बीकानेर

[D] हाड़ौती 

Ans- [C] बीकानेर।

Question.3 राजस्थान में पैरा एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए कौनसे दो शहरों में पैरा स्पोर्ट्स अकादमिया स्थापित किये जायेंगे?

[A] जोधपुर और जयपुर

[B] जौनपुर और उदयपुर 

[C] जोधपुर और बीकानेर 

[D] बीकानेर और उदयपुर

Ans- [A] जोधपुर और जयपुर।

Question.4 18 अप्रैल, 1948 को संयुक्त राजस्थान का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया था?

[A] सरदार वल्लभ भाई पटेल 

[B] राजगोपालधारी 

[C] पं. जवाहरलाल नेहरू 

[D] वी.पी. मेनन

Ans- [C] पं‌. जवाहरलाल नेहरू।

Question.5 मोतीलाल तेजावत ने कहाँ से आदिवासियों का करबंदी आन्दोलन आरम्भ किया था?

[A] कोटडा

[B] सिरोही

[C] झाड़ोल 

[D] पडोना

Ans- [C] झाड़ोल।

Question.6 तृतीय सुंदर कांति जोशी पुरस्कार 3 अप्रैल 2022 को सोनल कलाल और अनाया गर्ग को प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार कौनसे खेल के लिए स्थापित किया गया है?

[A] हॉकी

[B] क्रिकेट 

[C] एथलेटिक्स 

[D] बैडमिंटन

Ans- [B] क्रिकेट।

Question.7 डेगाना खाने राजस्थान के कौनसे जिले में स्थित हैं?

[A] डूंगरपुर 

[B] नागौर

[C] उदयपुर

[D] राजसमंद

Ans- [B] नागौर।

Question.8 कौनसी नदी बारां जिले में प्रवाहित नहीं होती हैं?

[A] कुराल

[B] कुनु 

[C] पार्वती 

[D] पर्वन

Ans- [A] कुराल।

Question.9 बालाथल सभ्यता का उत्खानन किसके निर्देशन में हुआ था?

[A] बी.बी. लाल 

[B] वी.एन. मिश्र 

[C] आर.सी. अप्रवास 

[D] अभयानंद घोष

Ans- [B] वी.एन. मिश्र।

Question.10 रणथंभौर के चौहान राजवंश का संस्थापक कौन था?

[A] पृथ्वीराज

[B] हमीर 

[C] गोविंदराज 

[D] वाल्हण

Ans- [C] गोविंदराज।

Question.11 राजस्थान के कौनसे क्षेत्र में पंनढरी मोदक प्रसिद्ध हैं-

[A] जोधपुर 

[B] नाथद्वारा

[C] सीकर 

[D] बीकानेर

Ans- [D] बीकानेर।

Question.12 रणकपुर के जैन मंदिर का शिल्पी कौन था?

[A] मंडन 

[B] दीपा 

[C] वास्तुपाल

[D] नापा

Ans- [B] दीपा।

Question.13 रावण हत्था किस का मुख्य वाद्य यंत्र हैं?

[A] भील समुदाय का

[B] कालबेलिया समुदाय का

[C] मिरासी समुदाय का

[D] भोपा समुदाय का

Ans- [D] भोपा समुदाय का।

Question.14 "हमेल" शरीर के कौनसे अंग में पहना जाने वाला आभूषण हैं?

[A] हाथों में

[B] पैरो में 

[C] गले में 

[D] कमर में

Ans- [C] गले में।

Question.15 एक जैसे 9 महल कौनसे किले में बने हुये हैं-

[A] तारागढ़ 

[B] नाहरगढ़

[C] चित्तौड़गढ़

[D] गागरोन

Ans- [B] नाहरगढ़ (जयपुर)

Question.16 मारवाड़ के शासकों में से किसको मारवाड़ का महाराणा प्रताप भी कहते है?

[A] राव चन्द्रसेन को

[B] राव मालदेव को

[C] राव जोधा को

[D] राजा उदयसिंह को

Ans- [A] राव चन्द्रसेन को।

Question.17 उदयपुर में, राजस्थान महिला परिषद की संस्थापक कौन थी?

[A] कोकिला देवी 

[B] सुशीला त्रिपाठी

[C] कमला स्वाधीन

[D] शांता त्रिवेदी

Ans- [D] शांता त्रिवेदी।

Question.18 राजस्थान निक्षय पोषण योजना किससे सम्बन्धित है?

[A] टीबी के मरिजों से

[B] कैंसर के मरिजों से   

[C] कोविड के मरिजों से

[D] हृदय रोग के मरिजों से

Ans- [A] टीबी के मरिजों से।

Question.19 भडला सोलर पार्क कहाँ स्थित है?

[A] जयपुर मे 

[B] जोधपुर में 

[C] जैसलमेर में

[D] बाड़मेर में

Ans- [B] जोधपुर में 

Question.20 मारवाड़ राज्य में किस प्रकार के सामन्तो को हुक्मनामा और चाकरी से 3 पीढियों के लिए मुक्त किया जाता था-

[A] राजवी 

[B] कुम्पावत 

[C] सरदार 

[D] राणावत

Ans- [A] राजवी।

Question.21 राजस्थान में शीतकालीन वर्षा किस स्थान पर उत्पन्न होने वाले चक्रवातों के कारण होती है-

[A] काला सागर

[B] लाल सागर 

[C] अरब सागर 

[D] भूमध्य सागर

Ans- [D] भूमध्य सागर।

Question.22 बृहत कथा कोष का लेखक किसको माना जाता है?

[A] हरिभद्र को

[B] हरिसेन को

[C] राजशेखर को

[D] चन्द्रशेखर को

Ans- [B] हरिसेन को।

Question.23 राजस्थान के कितने जिले पाकिस्तान की सीमा के सहारे स्थित है?

[A] 4

[B] 6

[C] 7

[D] 5

Ans- [D] 5

व्याख्या- 1.श्रीगंगानगर 2.बीकानेर 3.जैसलमेर 4.बाड़मेर एवं 5.अनूपगढ़।

Question.24 भैंसरोड़गढ़ से बिजौलिया के बीच स्थित पठारी प्रदेश क्या कहलाता है?

[A] छप्पन 

[B] ऊपरमाल

[C] काठल

[D] टीबा

Ans- [B] ऊपरमाल।

Question.25 कौनसे लोक देवता को ऊँट का देवता माना जाता है?

[A] पाबूजी को 

[B] गोगाजी को 

[C] हरबूजी को

[D] तेजाजी को

Ans- [A] पाबूजी को।

Question.26 राजस्थान में प्रथम पर्यटन नीति किस वर्ष में घोषित की गई थी?

[A] वर्ष 2000 में 

[B] वर्ष 2001 में 

[C] वर्ष 2002 में 

[D] वर्ष 2003 में 

Ans- [B] वर्ष 2001 में।

Question.27 कौनसी बोली पर गुजराती भाषा का स्पष्ट प्रभाव है?

[A] मालवी 

[B] वागड़ी

[C] मेवाती 

[D] हाड़ौती

Ans- [B] वागड़ी।

Question.28 राजस्थान में प्रसिद्ध सोने चांदी की हवेली कहाँ पर स्थित है?

[A] लक्ष्मणगढ़ सीकर 

[B] पोकरण जैसलमेर

[C] बिसाऊ झुंझुनू 

[D] महनसर झुंझुनू

Ans- [D] महनसर झुंझुनू।

Question.29 राजस्थान में पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत कब की गई थी?

[A] वर्ष 1951-52 में

[B] वर्ष 1955-56 में 

[C] वर्ष 1991-92 में 

[D] वर्ष 1966-67 में 

Ans- [A] वर्ष 1951-52 में

Question.30 84 खम्भों की छतरी कहाँ स्थित हैं?

[A] करौली 

[B] जैसलमेर 

[C] सिवाना 

[D] बूंदी

Ans- [D] बूंदी।

Question.31 पिछवाई चित्रण कौनसी चित्रकला शैली से सम्बन्धित है?

[A] नाथद्वारा शैली

[B] किशनगढ़ शैली 

[C] अलवर शैली

[D] बूंदी शैली

Ans- [A] नाथद्वारा शैली।

Question.32 मारवाड़ के राठौड़ राजवंश का संस्थापक कौन थे?

[A] राव सीहा

[B] राव जोधा 

[C] राव चुंडा

[D] राव रणमल

Ans- [A] राव सीहा।

Question.33 19 से 20 अगस्त, 2022 को "डिजीफेस्ट" कहाँ आयोजित किया गया था?

[A] जोधपुर में

[B] उदयपुर में

[C] जयपुर में

[D] कोटा में

Ans- [C] जयपुर में।

Question.34 राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के किन सैनिको द्वारा हुआ था?

[A] राजपुताना राइफल्स

[B] बंगाल नेटिव इन्फैंट्री

[C] गोरखा राइफलें

[D] कुमायूं रेजिमेंट

Ans- [B] बंगाल नेटिव इन्फैंट्री।

Question.35 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा जिले में किस नदी पर पुल बनाने का शिलान्यास हुआ था?

[A] हरण

[B] ऐरव 

[C] अनास 

[D] चाप

Ans- [C] अनास।

Question.36 वर्ष 2021 की वन रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के कौन से जिले में सार्वधिक क्षेत्र में सघन वन पाये जाते हैं?

[A] उदयपुर, अलवर

[B] सिरोही, बूंदी 

[C] अलवर, जोधपुर 

[D] प्रतापगढ़, बांसवाड़ा 

Ans- [A] उदयपुर, अलवर।

Question.37 दो खेल पुरस्कारों, गुरु वशिष्ठ पुरस्कार और महाराणा प्रताप पुरस्कार की पुरस्कार राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?

[A] 2 लाख

[B] 3 लाख

[C] 4 लाख

[D] 5 लाख

Ans- [D] 5 लाख।

Question.38 खेजड़ी वनस्पति प्रजाति किस प्रकार के वनों में पायी जाती है?

[A] उपोषन पर्वतीय वनों में 

[B] उष्णकतिबंधिय शुष्क पतझड़ वनों में 

[C] उष्णकटिबंधीय कटीले वनों में 

[D] उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वनों में 

Ans- [C] उष्णकटिबंधीय कटीले वनों में। 

Question.39 एकी आन्दोलन के प्रणेता कौन रहे थे?

[A] मोतीलाल तेजावत 

[B] राव गोपाल सिंह 

[C] गोविंद गुरु 

[D] कृष्ण सिंह बारहठ

Ans- [A] मोतीलाल तेजावत।

Question.40 मेजा बांध कौनसी नदी पर स्थित है?

[A] कोठारी नदी पर 

[B] बनास नदी पर 

[C] जाखम नदी पर 

[D] सोम नदी पर 

Ans- [A] कोठारी नदी पर।

Question.41 ई-कचरा रीसाइक्लिंग पार्क कहाँ बनाया जाएगा?

[A] जयपुर में

[B] अजमेर में

[C] बीकानेर में

[D] अलवर में

Ans- [A] जयपुर में।

Question.42 जयपुर के हवामहल का निर्माण किस के शासनकाल में हुआ था?

[A] सवाई जयसिंह 

[B] सवाई जगसिंह

[C] सवाई प्रतापसिंह 

[D] सवाई रामसिंह

Ans- [C] सवाई प्रतापसिंह।

Question.43 राजस्थान संघ का प्रधानमंत्री कौन बना था?

[A] शोभाराम कुमावत 

[B] माणिकलाल वर्मा 

[C] गोकुललाल असावा 

[D] भोगीलाल पंड्या

Ans- [C] गोकुललाल असावा।

Question.44 राजस्थान संगीत नाटक अकादमी कहाँ पर स्थित है?

[A] जयपुर 

[B] बीकानेर 

[C] अजमेर 

[D] जोधपुर

Ans- [D] जोधपुर।

Question.45 राष्ट्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान स्थित है?

[A] तारानगर में 

[B] अविकानगर में

[C] अजमेर में

[D] सूरतगढ़ में

Ans- [B] अविकानगर में।

Question.46 राजस्थान में अकबर का किला कहाँ स्थित है?

[A] आमेर

[B] नागौर

[C] शाहबाद 

[D] अजमेर

Ans- [D] अजमेर।

[1] ऊपर दिए गए निम्नलिखित 46 प्रश्न-उत्तर से सम्बन्धित टॉपिक -

• राजस्थान के प्रसिद्ध शासक 

• पर्यावरण और ऊर्जा स्रोत

• राजस्थान के किले और स्थापत्य

• सामाजिक संस्थाएं व महिला सशक्तिकरण

• राजस्थान का आधुनिक इतिहास/एकीकरण

• राजस्थान की चित्रकला और लोक कला 

[2] BSTC के लिए राजस्थान GK की तैयारी का महत्व -

कई बार उम्मीदवार केवल भाषा, गणित या शिक्षण अभिरुचि पर ध्यान केंद्रित करते हैं और राजस्थान GK को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह अनुभाग न केवल अंक अर्जन का अच्छा अवसर देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आप राज्य की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को कितनी अच्छी तरह समझते हैं। BSTC जैसे शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए यह समझ अत्यंत आवश्यक मानी जाती है।
जैसे की एक शिक्षक के रूप में आप राजस्थान के बच्चों को पढ़ाने वाले हैं, इसलिए आपसे यह अपेक्षा की जाती है कि आप राज्य की परम्पराओं, मूल्यों और इतिहास को गहराई से जानते हों। यही कारण है कि Rajasthan GK का खण्ड सिर्फ परीक्षा का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह भविष्य के शिक्षकों की मानसिकता को भी आकार देता है।

[3] बीएसटीसी की उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी -

राजस्थान सामान्य ज्ञान जीके से सम्बन्धित ये ऊपर दिए गए 46 प्रश्नों का संग्रह BSTC परीक्षा की तैयारी कर रहे हर उम्मीदवार के लिए एक मजबूत आधार बना सकता है। ,BSTC GK 2025, यह संग्रह केवल जानकारी नहीं देता, बल्कि राजस्थान की विविधता, इतिहास, संघर्ष, संस्कृति और शिक्षा से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है। यदि आपने अब तक राजस्थान सामान्य ज्ञान (जीके) इस खंड को गंभीरता से नहीं लिया है, तो यही सही समय है कि आप इसकी तैयारी में जुट जाइये और सफलता हासिल कीजिए।

और नया पुराने