BSTC GK Question In Hindi: BSTC GK 2025
BSTC (बीएसटीसी) में राजस्थान सामान्य ज्ञान का महत्वपूर्ण स्थान है। BSTC परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को Bstc gk question in hindi के Bstc 2025 के महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न, राजस्थान GK में राज्य के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, अर्थव्यवस्था, प्रशासन और समसामयिक घटनाओं की गहरी समझ होनी चाहिए। ,BSTC GK 2025, यह मार्गदर्शिका आपको परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वोत्तम रणनीतियाँ, अध्ययन के तरीके और स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए राजस्थान सामान्य ज्ञान (जीके) व टिप्स की महत्वपूर्ण जानकारी होना आवश्यक हैं।
राजस्थान सामान्य ज्ञान न केवल परीक्षा में सफलता दिलाने में सहायक होता है, बल्कि यह उम्मीदवारों को राज्य की संस्कृति, इतिहास और प्रशासनिक संरचना की बेहतर समझ भी देता है। BSTC परीक्षा में राजस्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इसकी तैयारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
▪️इस प्रकार रहे BSTC GK 2025 में 50. राजस्थान सामान्य (GK) के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर-
Question.1 भादला सोलर पार्क कहाँ पर स्थित हैं?
[A] जैसलमेर
[B] जोधपुर
[C] जालौर
[D] झालावाड़
Ans- [B] जोधपुर।
Question.2 बीकानेर राज्य प्रजा परिषद् की स्थापना कब हुई थी?
[A] 1936 में
[B] 1940 में
[C] 1942 में
[D] 1945 में
Ans- [C] 1942 में।
Question.3 "नरमा" कौनसी फसल की किस्म है-
[A] गेहुँ
[B] चावल
[C] कपास
[D] मक्का
Ans- [C] कपास।
Question.4 कृषि विभाग राजस्थान के मृदा वर्गीकरण के अनुसार 'जिप्सीफेरस' मृदा कहाँ पाई जाती हैं?
[A] अजमेर
[B] बीकानेर
[C] कोटा
[D] जोधपुर
Ans- [B] बीकानेर।
Question.5 वह नदी कौनसी है, जो 'वन की आशा' के नाम से जानी जाती हैं?
[A] लूनी नदी
[B] बनास नदी
[C] माही नदी
[D] बाणगंगा नदी
Ans- [B] बनास नदी।
Question.6 हरियाली अमावस्या का पर्व कौनसे महिनें में मनाया जाता हैं?
[A] फाल्गुन अमावस्या
[B] श्रावण अमावस्या
[C] भाद्रपद अमावस्या
[D] आषाढ़ अमावस्या
Ans- [B] श्रावण में अमावस्या को।
Question.7 प्रसिद्द चित्रकार "साहिबराम" किस चित्रकला शैली से सम्बन्धित माने जाते हैं?
[A] नाथद्वारा शैली
[B] किशनगढ़ शैली
[C] जयपुर शैली
[D] बूंदी शैली
Ans- [C] जयपुर शैली।
Question.8 राजस्थान में स्त्रियों द्वारा लहरिया किस अवसर पर पहना जाता है-
[A] सावनी तीज पर
[B] कजली तीज पर
[C] आखा तीज पर
[D] रामनवमी पर
Ans- [A] सावनी तीज पर।
Question.9 वर्ष 2011 की जनगणनानुसार राजस्थान में वह जिला जहाँ शहरी जनसंख्या राज्य में सर्वाधिक थी?
[A] जयपुर
[B] जोधपुर
[C] कोटा
[D] अजमेर
Ans- [C] कोटा।
Question.10 एक जैसे नौ महल किस किले में बनें हैं?
[A] तारागढ़
[B] चित्तौड़गढ़
[C] नाहरगढ़
[D] गागरोण
Ans- [C] नाहरगढ़।
Question.11 जून से सितम्बर माह में वर्षा में अधिकतम भिन्नता कौनसे जिले में अभीलिखित की जाती है?
[A] जालौर
[B] जैसलमेर
[C] बीकानेर
[D] श्रीगंगानगर
Ans- [B] जैसलमेर।
Question.12 राजस्थान के कौनसे क्षेत्र में 'रम्मत' अधिक प्रसिद्ध हैं-
[A] जालौर
[B] जोधपुर
[C] बीकानेर
[D] नागौर
Ans- [C] बीकानेर।
Question.13 राजस्थान के किस जिले में आई.एस.एफ.आर - 2021 के अनुसार वन क्षेत्र सर्वाधिक कहाँ पर हैं?
[A] अलवर
[B] बारां
[C] उदयपुर
[D] कोटा
Ans- [C] उदयपुर।
Question.14 राजस्थान में 1857 की क्रांति की शुरुआत कहाँ से शुरू हुई थी?
[A] नसीराबाद
[B] एरिनपुरा
[C] खेरवाड़ा
[D] नीमच
Ans- [A] नसीराबाद से।
Question.15 भरतपुर प्रजामण्डल कहाँ पर स्थापित किया गया था-
[A] भरतपुर
[B] हिसार
[C] रेवाड़ी
[D] नंदबई
Ans- [C] रेवाड़ी
Question.16 राजस्थान में जायद की फसल की सही अवधी कौन-सी मानी जाती है?
[A] मार्च से जून
[B] जून से सितम्बर
[C] अक्टूबर से दिसंबर
[D] जनवरी से मार्च
Ans- [A] मार्च से जून।
Question.17 रूपारेल नदी का उद्गम कहाँ से होता हैं?
[A] उदयनाथ
[B] रघुनाथगढ़
[C] कुंभलगढ़
[D] राजौरगढ़
Ans- [A] उदयनाथ की पहाड़ी से।
Question.18 राजस्थान के आदिवासियों का कुंभ किस मेले को कहते हैं?
[A] तेजाजी मेला
[B] बेणेश्वर मेला
[C] जैसलमेर मेला
[D] पुष्कर मेला
Ans- [B] बेणेश्वर मेला को।
Question.19 मल्लीनाथजी पशु मेला लगना कब शुरू होता हैं?
[A] चैत्र कृष्ण एकादशी
[B] चैत्र शुक्ल एकादशी
[C] चैत्र कृष्ण नवमी
[D] चैत्र अमावस्या
Ans- [A] चैत्र कृष्ण एकादशी को।
Question.20 कोलायत झील किस शहर के समीप स्थित हैं?
[A] जोधपुर
[B] उदयपुर
[C] बीकानेर
[D] जयपुर
Ans- [C] बीकानेर।
Question.21 'बिज्जी' किस साहित्यकार का उपनाम हैं?
[A] कन्हैया लाल सेठिया
[B] दुरसा आढ़ा
[C] बाबवजी चतुरसिंह
[D] विजयदान देथा
Ans- [D] विजयदान देथा का।
Question.22 कुम्भलगढ़ दुर्ग का प्रारम्भिक संस्थापक कौन रहा था?
[A] मान मौर्य
[B] राणा लाखा
[C] कुंवर पृथ्वीराज
[D] सम्प्रति
Ans- [D] सम्प्रति।
Question.23 गणेश्वर सभ्यता कौनसी नदी के किनारे स्थित हैं?
[A] आयड़ नदी
[B] बनास नदी
[C] कांतली नदी
[D] कोठारी नदी
Ans- [C] कांतली नदी।
Question.24 पर्यटन स्थल "चाँद बावड़ी" कहाँ स्थित हैं?
[A] धौलपुर
[B] भानगढ़
[C] आभानेरी
[D] तलवाड़ा
Ans- [C] आभानेरी।
Question.25 राजस्थान का खींचन गाँव किस नाम से जाना जाता हैं?
[A] कुरंजा
[B] चरस
[C] साइबेरियन सारस
[D] तिलोर
Ans- [A] कुरंजा।
Question.26 रीको ने महिंद्रा ग्रुप के सहयोग से राजस्थान में कहाँ बहुउत्पाद सेज स्थापित किया हैं-
[A] नीमराना
[B] कोटा
[C] जयपुर
[D] झालावाड़
Ans- [C] जयपुर।
Question.27 वृहद राजस्थान का राज प्रमुख किसको (30 मार्च, 1949 को नियुक्त) किया गया था?
[A] महाराजा सवाई मानसिंह
[B] महाराजा भूपाल सिंह
[C] महारावल चन्द्र सिंह
[D] महारावल लक्ष्मण सिंह
Ans- [A] महाराजा सवाई मानसिंह।
Question.28 कौन सा लोकदेवता साँपो (सर्प) से सम्बन्धित हैं?
[A] रामदेव जी
[B] पाबुजी
[C] मल्लिनाथ जी
[D] गोगाजी
Ans- [D] गोगाजी।
Question.29 कौनसे वाद्ययंत्र को 'भेरी' भी कहते हैं?
[A] बाँकिया
[B] भुंगल
[C] मशक
[D] पुंगी
Ans- [B] भुंगल को।
Question.30 ब्लू पॉटरी जयपुर से सम्बन्धित शिल्पकार का नाम क्या हैं-
[A] राजेश गोधा
[B] अनुराधा जांगिड़
[C] नरोत्तम जांगिड़
[D] अबरार अहमद
Ans- [A] राजेश गोधा।
Question.31 आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार वर्ष 2021- 22 में राजस्थान के स्थिर किमतों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद की वृद्धि की दर कितनी प्रतिशत थी?
[A] -5.2
[B] 3.2
[C] 6.04
[D] 11.04
Ans- [D] 11.04%
Question.32 गंभीरी और बेड़च नदियों का संगम पर कौन सा किला स्थित हैं-
[A] कुंभलगढ़ किला
[B] टाडगढ़ किला
[C] चित्तौड़गढ़ किला
[D] रणथम्भौर किला
Ans- [C] चित्तौड़गढ़ किला।
Question.33 राजस्थान के कितने जिलों में जनजातिय क्षेत्र विकास योजना लागू होने जा रही हैं?
[A] 6
[B] 8
[C] 10
[D] 12
Ans- [B] 8
Question.34 पंचायती राज संस्थाओं के लिए दलीय निर्वाचन के अनुशसा किसके द्वारा की थीं?
[A] के संथानम समिति
[B] अशोक मेहता समिति
[C] जी.वी.के. राव समिति
[D] सादिक अली समिति
Ans- [B] अशोक मेहता समिति।
Question.35 प्रसिद्ध चित्रकार "साबीहदिन" किस शैली से सम्बन्धित हैं?
[A] मेवाड़
[B] मारवाड़
[C] ढूंढार
[D] अलवर
Ans- [A] मेवाड़।
Question.36 राजस्थान में पारले बिस्किट फैक्ट्री कहाँ पर स्थित हैं?
[A] भीलवाड़ा
[B] भरतपुर
[C] नीमराना
[D] जयपुर
Ans- [C] नीमराना (अलवर जिले में)
Question.37 आहड़ का उत्खनन कार्य किसके नेत्रत्व में सम्पादित किया था?
[A] वी.एन. मिश्रा
[B] वी.एस. वाकणकर
[C] एच.डी. संकलिया
[D] बी . बी . लाल
Ans- [C] एच.डी. संकलिया।
Question.38 राज्यपाल द्वारा राज्य की विधान परिषद् में कितने सदस्य मनोनीत किये जाते हैं-
[A] सदस्यों की कुल संख्या का 1/6
[B] सदस्यों की कुल संख्या का 1/3
[C] सदस्यों की कुल संख्या का 1/2
[D] सदस्यों की कुल संख्या का 1/4
Ans- [A] सदस्यों की कुल संख्या का 1/6
Question.39 राजस्थान के प्रथम लोकायुक्त कौन थे?
[A] आई.डी. दुआ
[B] के.पी.यू. मेनन
[C] के.एस.सिद्धू
[D] एम.डी.कोरानी
Ans- [A] आई.डी. दुआ।
Question.40 ग्राम सभा की एक वर्ष में न्यूनतम कितनी बैठकें अनिवार्य हैं-
[A] 2
[B] 3
[C] 4
[D] 5
Ans- [A] 2
Question.41 निम्नलिखित में से कौनसा कारक राजस्थान की जलवायु को निर्धारित करने के लिए उत्तरदायी नहीं हैं-
[A] तापमान
[B] समुन्द्र से दूर
[C] प्रचलित पवने
[D] वर्षा का समान वितरण
Ans- [D] वर्षा का समान वितरण।
Question.42 राजस्थान शुभ शक्ति योजना का लाभन्वित समुह कौन हैं?
[A] स्टार्टअप संस्थान
[B] फुटपाथ विक्रेता
[C] महिला व्यापारी
[D] श्रमिक परिवार की लड़कियाँ और महिलाएँ
Ans- [D] श्रमिक परिवार की लड़कियाँ और महिलाएँ
Question.43 कैलाश सांखला किससे सम्बन्धित थे?
[A] साँप संरक्षण से
[B] बिश्नोई जाति से
[C] बाघ संरक्षण से
[D] काले किरण संरक्षण से
Ans- [C] बाघ संरक्षण से।
Question.44 तराई माता जिसका मंदिर तलवाड़ा में स्थित है, उनको किस नाम से जाना जाता हैं?
[A] गजलक्ष्मी
[B] महाकाली
[C] त्रिपुरा सुन्दरी
[D] आवरी माता
Ans- [C] त्रिपुरा सुन्दरी।
Question.45 "मनरेगा योजना" के अन्तर्गत न्यूनतम कितने दिनों का रोजगार प्रदान किया जाता हैं?
[A] 100
[B] 120
[C] 130
[D] 150
Ans- [A] 100
Question.46 गोगाजी का जन्म स्थान कहाँ हैं?
[A] कोलू
[B] कोलायत
[C] ददरेवा
[D] माल्लानी
Ans- [C] ददरेवा।
Question.47 माही कंचन और माही धवल कौनसी फसल की किस्म हैं?
[A] बाजरा
[B] ज्वार
[C] मक्का
[D] चना
Ans- [C] मक्का।
Question.48 शिवालिक ढाल के समानान्तर नदियाँ द्वारा बिछाई गई कांकरीली संकरी पट्टी किस नाम जानी जाती हैं?
[A] भाबर
[B] तराई
[C] भांगर
[D] कंकर
Ans- [A] भाबर।
Question.49 मेवाड़ प्रजामण्डल की स्थापना किसकी अध्यक्षता (1938) में हुई हैं?
[A] नयनुराम शर्मा
[B] कपूरचंद पाटनी
[C] जमनालाल बजाज
[D] बलवंत सिंह मेहता
Ans- [D] बलवंत सिंह मेहता।
Question.50 कौनसे जिले में महाराव शेखाजी सशस्त्र बल प्रशिक्षण अकादमी निर्माणाधीन हैं-
[A] बीकानेर
[B] चुर
[C] सीकर
[D] गंगानगर
Ans- [C] सीकर।
⚫ BSTC परीक्षा की तैयारी में पूछे जाने वाले प्रमुख विषय:
• राजस्थान का इतिहास: राजवंश, युद्ध, स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका।
• राजस्थान का भूगोल: नदियाँ, जलवायु, खनिज संपदा, कृषि।
• राजस्थान की संस्कृति: लोकनृत्य, मेले, त्यौहार, कला और आभूषण।
• राजस्थान की अर्थव्यवस्था: प्रमुख उद्योग, कृषि उत्पादन, योजनाएँ।
• राजनीति और प्रशासन: पंचायती राज, सरकारी योजनाएँ, संविधान से जुड़ी जानकारियाँ।
• पर्यटन और विरासत स्थल: ऐतिहासिक इमारतें, प्रसिद्ध मंदिर और मेले।
⚫ सफलता प्राप्त के लिए स्मार्ट अध्ययन की रणनीतियाँ-
(1) अध्ययन के लिए सही दृष्टिकोण अपनाएँ-
• विषयों को भागों में बाँटकर पढ़ें, ताकि वे आसानी से समझ में आजाएँ।
• महत्वपूर्ण तिथियों और घटनाओं को नोट्स में लिखें और उन्हें दोहराते रहें।
• राजस्थान के नक्शे का उपयोग करके जिलों, नदियों और पर्यटन स्थलों को समझें।
(2) नोट्स बनाना और रिवीजन करना आवश्यक होता है-
• छोटे-छोटे नोट्स बनाकर अध्ययन को सरल बनाएँ।
• रोज़ाना पढ़े गए टॉपिक्स का रिवीजन करें, ताकि वे लंबे समय तक याद रह सके।
• पुराने प्रश्न-पत्र हल करें और अपने कमजोर विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं।
(3) मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट्स हल करें-
• समय सीमा के अनुसार प्रश्न हल करने का अभ्यास करें।
• ऑनलाइन और ऑफलाइन टेस्ट दें ताकि परीक्षा पैटर्न की समझ अधिक बने।
• गलत प्रश्न और उत्तर को नोट करें और उनकी पुनरावृत्ति करें।
⚫ विषयवार तैयारी की रणनीति-
(1) राजस्थान का इतिहास
• गागरोण का युद्ध
• गणेश्वर सभ्यता
• 1857 का विद्रोह
(2) राजस्थान का भूगोल
• राजस्थान में सबसे ऊँची पर्वत चोटी
• राजस्थान में यूरेनियम क्षेत्र
(3) राजस्थान की संस्कृति व परम्पराएँ
• लोकनृत्य
• लोक चित्रकला
• प्रमुख लोक देवता
⚫ परीक्षा तैयारी में सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स-
(1) समय प्रबंधन करें:
• कठिन विषयों को पहले पढ़ें और आसान विषयों को बाद में दोहराएँ।
• एक दिन में कम से कम 2-3 घंटे राजस्थान सामान्य ज्ञान (GK) को पढ़ने की कोशिश करें।
• हर सप्ताह एक मॉक टेस्ट दें और अपनी प्रगति की समीक्षा करें।
(2) माइंड मैप और फ्लो चार्ट बनाएँ:
• महत्वपूर्ण योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और ऐतिहासिक घटनाओं के लिए चार्ट एवं प्रारुप बनाएँ।
• राजस्थान के पर्यटन स्थलों और प्रमुख नदियों को मैप के माध्यम से समझें।
(3) मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें:
• पढ़ाई के दौरान बीच-2 में छोटे-छोटे ब्रेक लें, ताकि दिमाग को आराम मिल सके।
• योग और ध्यान का अभ्यास करें, जिससे परीक्षा के दौरान तनाव कम रह सके।
• पर्याप्त नींद लें और सही आहार को उपयोग में लें।
⚫ निष्कर्ष- BSTC GK 2025, BSTC 2025 व राजस्थान GK, बीएसटीसी (BSTC) परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान (GK) की तैयारी के लिए एक व्यवस्थित योजना की आवश्यकता होती है। यदि उम्मीदवार सही रणनीति अपनाते हैं और नियमित अध्ययन करते हैं, तो वे आसानी से BSTC परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
स्मार्ट तरीके से अध्ययन करें, नोट्स बनाएँ, टेस्ट दें और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास और धैर्य से आप इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।