राजस्थान की बीएसटीसी परीक्षा में सामान्य ज्ञान (GK) के महत्वपूर्ण ,Bstc gk question in hindi, प्रश्न अक्सर राज्य के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासात्मक पहलुओं से जुड़े होते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को राज्य के समग्र विकास, योजनाओं, महत्वपूर्ण आंकड़ों और घटनाओं के बारे में गहरी समझ होना चाहिए। ,Bstc 2025 के लिए राजस्थान GK प्रश्न, इस लेख में, हम राजस्थान 2024 जीके से संबंधित महत्वपूर्ण टॉपिक्स को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं, जो बीएसटीसी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तैयारी में सहायक साबित हो सकते हैं।
राजस्थान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाएँ बीएसटीसी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में महत्वपूर्ण टॉपिक हैं। उम्मीदवारों को Bstc gk question in hindi में राज्य की प्रमुख योजनाओं, उनके उद्देश्यों, लाभ एवं प्रभाव के बारे में जानकारी होनी आवश्यक हैं।
Question-1 राजस्थान के किस उद्देश्य के लिए "वन स्टॉप शॉप" सुविधा की स्थापना की हैं?
Ans- निवेश संवर्द्धन के लिए एकल खिड़की निपटान व्यवस्था को सुदृढ बनाना।
Question-2 मैडटेक मेडिकल डिवाइसेस पार्क रीको (RIICO) द्वारा राजस्थान के किस शहर में विकसित किया हैं?
Ans- जोधपुर में।
Question-3 आस्था कार्ड राजस्थान में पात्र परिवारों को क्या लाभ प्रदान करता हैं-
Ans- बीपीएल कार्ड धारक के लाभ।
Question-4 कौनसी निवेश संवर्द्धन ऐजन्सी राजस्थान राज्य में वृहत विनियोग प्रस्तावों की सुविधा उपलब्ध करवाती हैं?
Ans- एकल खिड़की निपटान व्यवस्था।
Question-5 राजस्थान के जुलाई 2024 के परिवर्तित बजट 2024-25 के अनुसार हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए सीएनजी/पीएनजी पर वैट की प्रचलित दर 14.5% को घटाकर कितना कर दिया गया हैं?
Ans- 10 प्रतिशत।
Question-6 राजस्थान में "पीएम कुसुम योजना" घटक 'बी' के तहत कितनी सब्सिडी (अनुदान) प्रदान की जाती है-
Ans- 60 प्रतिशत।
Question-7 वर्ष 2023-24 मे चालू कीमतों पर राजस्थान के सकल जोड़े गए कृषि एवं सहायक क्षेत्र के किस ऊपक्षेत्र का योगदान सर्वाधिक् रहा हैं?
Ans- पशुधन का।
Question-8 लाडो प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत गरीब परिवार को बालिका के जन्म पर कितने का सेविंग बान्ड दिया जाता हैं?
Ans- रु. 1,00,000 का।
Question-9 मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना के लिए पात्र होने के लिए विशेष योग्यजन के माता पिता और स्वयं के लिए अधिक्तम वार्षिक आय सीमा हैं?
Ans- ₹ 2 लाख।
Question-10 वर्ष 2019 की पशुधन गणना के अनुसार देश का कितना प्रतिशत पशुधन राजस्थान में हैं-
Ans- 10.60 प्रतिशत।
Question-11 राजस्थान विधानसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष किसको नियुक्त किया हैं?
Ans- हमीर सिंह भायल को।
Question-12 किस स्पर्धा के लिए अनंतजीत सिंह नरूका तथा महेश्वरी चौहान ने पेरिस ओलिंपिक साल 2024 के लिए योग्यता हासिल की हैं?
Ans- स्कीट।
Question-13 राजस्थान सरकार के वर्ष 2024-2025 के बजट में "स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस योजना" के तहत अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए सुरक्षा कवर की अधिकतम प्रस्तावित राशि कितनी हैं?
Ans- 25 लाख।
Question-14 भारत के किस सैन्य स्टेशन ने प्लास्टिक कचरे का उपयोग करके सड़क बनाई, जो ऐसा करने वाला देश का दूसरा सैन्य स्टेशन बन गया है?
Ans- जयपुर सैन्य स्टेशन।
Question-15 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, (वर्ष 2024) जो की राजस्थान में भी आयोजित हुआ था, इसकी थीम क्या थी?
Ans- योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी।
Question-16 राजस्थान का दूसरा खरमोर ब्रिडिंग सेंटर कहाँ खोला जाएगा?
Ans- बारां के अन्ता तहसील में।
Question-17 लोकसभा आम चुनाव साल 2024 में होम वोटिंग के तहत कुल कितना प्रतिशत मतदान हुआ था?
Ans- 98.39%
Question-18 राजस्थान में लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 में वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनाव की तूलना में किस लोकसभा चुनाव क्षेत्र में मतदान प्रतिशत में वृद्धि दर्ज हुई हैं?
Ans- बाड़मेर, कोटा व बांसवाड़ा में।
Question-19 जुलाई 2024 में जयपुर स्थित सप्तशक्ति कमांड की कमान किसने संभाली है?
Ans- लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह।
Question-20 इंदौर में अयोजित हुई 74वीं पुरुष जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान की टीम ने किस टीम को हराया था?
Ans- चंडीगढ़ टीम को।
Question-21 राजस्थान राज्य के बजट साल 2024-25 की घोषणानुसार सिरेमिक्स एवं दुर्लभ मृदा तत्वों के लिये सेंटर्स ऑफ़ एक्सीलेंस क्रमश: स्थापित किये जायेंगे?
Ans- बीकानेर और उदयपुर में।
Question-22 राजस्थान के बजट का कितना प्रतिशत हिस्सा, इस वित्तीय वर्ष (2024-25) में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र हेतु प्रावधित हैं?
Ans- 8.26%
Question-23काव्य कृति "सुध सोंधु जग आंगणे" के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु किसे चयनित किया है?
Ans- सोनाली सुथार को।
Question-24 भारतीय सेना के कोर्नांक कोर की बोगरा ब्रिगेड ने 'नीव' प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बालिकाओं को सशक्त बनाने की परियोजना किस गांव में शुरू की है?
Ans- चूली, बाड़मेर।
Question-25 राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का गठन कब हुआ था?
Ans- 7 फरवरी, 1975 को।
Question-26 वर्ष 2023-24 मे राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में स्थिर सुचकांक (2011-12) में कितनी प्रतिशत वृद्धि दर अंकित की गई है?
Ans- 12.43%
Question-27 भारत राज्य वन स्थिति रिपोर्ट वर्ष 2021 के अनुसार राजस्थान में वन के अंतर्गत वनस्पति आवरन के संदर्भ में भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत हैं?
Ans- 4.87 प्रतिशत।
Question-28 रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में एक साथ चुनाव करवायें जाने के सन्दर्भ मे गठित उच्च स्तरीय समिति के सचिव कौन थे?
Ans- नितेन चंद्रा।
🔘BSTC की तैयारी में ऊपर दिए गए निम्नलिखित प्रश्नोत्तर से संबंधित टॉपिक एवं पहलू:-
1. राजस्थान के समग्र विकास और योजनाएँ- राजस्थान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाएँ बीएसटीसी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में महत्वपूर्ण टॉपिक हैं। उम्मीदवारों को राज्य की प्रमुख योजनाओं, उनके उद्देश्यों, लाभ और प्रभाव के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
▪️वन स्टॉप शॉप (Single Window Clearance)
▪️पीएम कुसुम योजना
▪️मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना
▪️लाडो प्रोत्साहन योजना
2. राजस्थान का बजट और वित्तीय पहलू- राजस्थान के बजट में किए गए प्रमुख बदलावों और घोषणाओं का गहरा प्रभाव राज्य के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ता है। बीएसटीसी उम्मीदवारों को राज्य के बजट की संरचना, प्रमुख घोषणाओं, और विशेष रूप से चिकित्सा और स्वास्थ्य, शिक्षा, संरचनात्मक विकास, और उद्योग के लिए किए गए आवंटन के बारे में समझ होना चाहिए।
▪️स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट आवंटन
▪️सीएनजी/पीएनजी पर वैट दर में कमी
3. राजस्थान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलू- राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विशेषताएँ बीएसटीसी परीक्षा के महत्वपूर्ण विषय होते हैं। इसमें प्रमुख महलों, किलों, और राज्य की ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख होता है।
▪️राजस्थान के प्रमुख किले और महल
▪️राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर
4. राजस्थान की जलवायु और पर्यावरणीय पहलू- राजस्थान की जलवायु और पर्यावरण के बारे में जानकारी भी बीएसटीसी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण होती है।
▪️वन स्थिति रिपोर्ट 2021
▪️कचरे से सड़क निर्माण
5. खेलकूद और खेल विकास- राजस्थान में खेलकूद के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ और योजनाएँ हैं जो बीएसटीसी (BSTC) उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।
▪️पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए योग्यता
▪️स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस योजना
6. राजस्थान की शिक्षा और सामाजिक योजनाएँ- राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधार और सामाजिक योजनाओं का भी गहरा असर राज्य के विकास पर पड़ता है।
▪️आस्था कार्ड योजना
▪️शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट
7. राज्य के उद्योग और आर्थिक विकास- राजस्थान के औद्योगिक विकास, नई उद्योग नीति, और निवेश संवर्द्धन के प्रयास बीएसटीसी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
▪️मैडटेक मेडिकल डिवाइसेस पार्क
▪️सिरेमिक्स और दुर्लभ मृदा तत्वों के सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस
8. पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय पहलू- राजस्थान के पर्यावरणीय क्षेत्र में किए गए कार्य और राज्य के पारिस्थितिकी के संरक्षण से जुड़े पहलुओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
▪️राजस्थान में पर्यावरणीय संरक्षण
निष्कर्ष: राजस्थान से संबंधित बीएसटीसी परीक्षा के महत्वपूर्ण टॉपिक्स में राज्य सरकार की योजनाओं, बजट घोषणाओं, ऐतिहासिक घटनाओं, पर्यावरणीय पहलुओं और सामाजिक विकास के प्रमुख मुद्दे शामिल हैं। Bstc gk question in hindi BSTC GK 2025 इन टॉपिक्स को अच्छी तरह से समझकर और तैयारी करके, उम्मीदवार अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।