Ad Code

Responsive Advertisement

BSTC GK Question In Hindi: BSTC GK 2025

BSTC की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राजस्थान की Bstc gk question in hindi: BSTC 2025 समसामयिकी एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। राजस्थान की समसामयिक घटनाओं और मुद्दों पर आधारित प्रश्न परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं। Bstc gk question in hindi यह लेख राजस्थान समसामयिकी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को कवर करेगा, जो BSTC परीक्षा के दृष्टिकोण से सहायक होंगे-

BSTC की तैयारी से सम्बन्धित हम लेकर आयें हैं आपके लिए राजस्थान समसामयिकी: के  महत्वपूर्ण GK प्रश्न Bstc 2025 gk question in hindi के माध्यम से जानिए- 

 ▪️कुछ इस प्रकार रहे राजस्थान समसामयिकी के प्रश्नोत्तर- 

Question-1 राजस्थान का पहला सैंड आर्ट पार्क कहां बनाया जायेगा-

Ans- पुष्कर।

Question-2 काले हिरण का स्मारक कहाँ बनाया गया हैं-

Ans-कंकाणी गाँव (जोधपुर)

Question-3 रक्षा मंत्रालय ने उड़ान योजना के तहत प्रदेश में कहाँ नागरिक हवाई अड्डा बनाने की मंजूरी प्रदान की गई हैं?

Ans- उत्तरलाई (बाड़मेर)

Question-4 मिश्रौली स्थित स्तंभाकार बेसाल्टिक चट्टानें इंटेक की भू- विरासत सूची में शामिल हुई है, यह किस जिले में हैं?

Ans- झालावाड़ में।

Question-5 किस संस्थान ने ऊँटनी के दूध से चॉकलेट बनाने का ट्रेडमार्क हासिल किया हैं-

Ans- राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (बीकानेर)

Question-6 भारत की सबसे बड़ी चाँदी की खान कहाँ पर हैं?

Ans- सिंदेसर खुर्द (राजसमन्द)

Question-7 पचपदरा बाड़मेर में राजस्थान पेट्रो जॉन किसके सहयोग से विकसित किया जायेगा-

Ans-रीको।

Question-8 राजस्थान सरकार ने कौनसे जिले में एक पैरा स्पोर्ट्स अकादमी स्थापित करने का निर्णय लिया हैं?

Ans- जोधपुर।

Question-9 सोजत की मेहन्दी का GI टैग मिला है, कौनसे जिले से सम्बन्धित हैं?

Ans- पाली।

Question-10 स्मार्ट सिटी योजना में राजस्थान के कौनसे चार शहर शामिल हैं?

Ans- जयपुर, उदयपुर, कोटा व अजमेर।

Question-11 प्रदेश के पहले बर्ड पार्क का उद्घाटन कहाँ किया गया था?

Ans- गुलाब बाग (उदयपुर)

Question-12 सीकर जिले का कौन सा गांँव यूरेनियम उत्पादन के लिए चर्चा में हैं?

Ans- रॉयल गाँव।

Question-13 प्रदेश के कौन-से 2 जिले मैंगनीज खनन के लिए चर्चा में आए हैं?

Ans- बाँसवाड़ा और राजसमन्द।

Question-14 21 जुलाई 2022 को नीति आयोग द्वारा जारी की गई राज्यों की इनोवेशन इंडेक्स में राजस्थान कौन-से स्थान पर है?

Ans- 12वें।

Question-15 आमागढ़ लैपर्ड सफारी प्रदेश की कौनसी लेपर्ड सफारी है?

Ans- तीसरी।

Question-16 रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्वं किन जिलों में विस्तृत हैं-

Ans- कोटा बूँदी में।

Question-17 प्रदेश के किस जिले में 'अडाणी हाइब्रिड विन्ड सोलर पाॅवर प्लान्ट' स्थित हैं-

Ans- जैसलमेर।

Question-18 प्रदेश के कौनसे स्थान पर महाराणा प्रताप का पैनोरमा बनाया जाएगा-

Ans- चावण्ड में।

Question-19 प्रदेश का पहला मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (पार्क) किस स्थान पर बनाया जायेगा?

Ans- किशनगढ़ (अजमेर) 

Question-20 कौनसे स्थान पर राज्य का पहला अल्ट्रा थर्मल पाॅवर प्लान्ट लगेगा?

Ans- दानपुर (बाँसवाड़ा)

महत्वपूर्ण विषय-

1. वर्तमान राज्य सरकार की प्रमुख योजनाएँ-

▪️इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

▪️मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

▪️पालनहार योजना

▪️नारी शक्ति योजना

2. राजस्थान के प्रमुख आर्थिक और सामाजिक कार्यक्रम-

▪️राजस्थान का बजट 2024-25

▪️राजस्थान मिषन 2030" की घोषणा

▪️ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

3. सांस्कृतिक और ऐतिहासिक घटनाएँ
राजस्थान दिवस (30 मार्च)-

▪️विभिन्न मेले और त्यौहार (पुष्कर मेला, गणगौर, तीज)

▪️यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों का चयन

4. पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन-

▪️रेगिस्तानी क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान

▪️जल संरक्षण और "मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना।

▪️राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान और संरक्षित क्षेत्र

5. खेल और उपलब्धियाँ-

▪️राजस्थान के खिलाड़ियों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियाँ

▪️खेलो इंडिया अभियान में राजस्थान की भागीदारी

6. समसामयिक घटनाएँ-

▪️राजस्थान में हुए हालिया चुनाव और उनके परिणाम-

▪️नए शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना।

▪️राज्य में बड़े औद्योगिक निवेश।

निष्कर्ष-राजस्थान समसामयिकी Bstc gk question in hindi परीक्षा की तैयारी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस विषय पर गहन अध्ययन करने से अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में सहायता मिल सकती है। राजस्थान की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक घटनाओं की जानकारी रखना न केवल परीक्षा के लिए, बल्कि एक जागरूक नागरिक बनने के लिए भी आवश्यक है। नियमित रूप से ,Bstc 2025 gk question in hindi, समसामयिकी से जुड़े प्रश्नों का अभ्यास करें और अपने ज्ञान को अपडेट रखें।