राजस्थान, भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य, अपनी विशाल जनसंख्या और विविध सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। ,Bstc gk question in hindi: Bstc 2025, राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं, और सरकार की नीति-निर्माण प्रक्रिया का गहरा प्रभाव राज्य के सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र पर पड़ता है। बीएसटीसी (बीएसटीसी - Basic School Teaching Course) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए राज्य की आर्थिक समीक्षा और योजनाओं को समझना आवश्यक है, क्योंकि Bstc gk question in hindi ये उनकी सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं की जानकारी को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
राजस्थान की आर्थिक समीक्षा और 2023-24 की योजनाएँ: हमने बीएसटीसी की तैयारी के लिए महत्वपूर्णBstc gk question in hindi: BSTC 2025 मेंविश्लेषण कुछ इस प्रकार तैयार किया हैं-
Question-1 राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) कौनसी वर्ष में शुरू की गई थी?
Ans- वर्ष 2007 में।
Question-2 राजस्थान में 'जीवन धारा योजना' का किससे संबंध हैं?
Ans-एस.सी. या एस.टी. हेतु सिंचाई कुओं के निर्माण से।
Question-3 राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति कब प्रारम्भ की गई थी?
Ans- 17 दिसम्बर, 2019 से।
Question-4 "राजीव गाँधी कृषक साथी सहायता योजना" कृषको, खेतिहर मजदूरों और हमालों को___ वित्तिय सहायता प्रदान करती हैं-
Ans- कृषि विपणन।
Question-5 राजस्थान कृषि प्रतिस्पर्धा योजना का कौन सा उद्देश्य नहीं हैं?
Ans- बैंक ऋण के भुगतान के लिए वित्तिय सहायता देना।
Question-6 राजस्थान में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) का केन्द्र एवं राज्य के बीच पोषण का अनुपात कितना हैं?
Ans- 60:40
Question-7 लघु और सीमान्त किसानों को पेंशन के उद्देश्य से " प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना " कब आरम्भ की गई थी?
Ans- 12 सितम्बर 2019 को।
Question-8 राजस्थान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में कौनसी फ़सलों को सम्मिलित किया गया है?
Ans- गेहुँ, दालो, मोटे अनाज और व्यावसायिक फ़सलों को।
Question-9 राजस्थान में किसानों हेतु कृषि में आसानी के लिए 'कृषक कल्याण कोष' का गठन किया गया था?
Ans- 16 दिसम्बर 2019 को।
Question-10 किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाभियान (कुसुम) स्वीकृत किया गया हैं-
Ans- किसानों के लिए सौर पंप और ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा संयंत्रों को स्थापित करने के लिए।
Question-11 वर्ष 2021 में, राजस्थान सरकार द्वारा किसी दुर्घटना की स्थिति में किसानों को आर्थिक मदद देंने हेतु कौन सी योजना प्रारम्भ की गई हैं?
Ans- राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना।
Question-12 कैप्टिस एनीमल स्पोन्सरशिप स्कीम का उद्देश्य क्या है?
Ans- जैविक उद्यानों के वन्यजीव को आमजन, संस्था आदि को गोद देना।
Question-13 'राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना' किनके द्वारा प्रायोजित हैं?
Ans- जापानी इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी।
Question-14 कौन सी योजना ग्रामीण क्षेत्र को सामाजिक, आर्थिक और भौतिक रूप से टिकाऊ क्षेत्र बनाने का प्रयास जारी हैं?
Ans- श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन (एसपीएमआरएम)
Question-15 ई-श्रम पोर्टल का क्या उद्देश्य हैं?
Ans- कामगारों को ऑनलाइन भुगतान करना।
Question-16 i-START किससे सम्बन्धित है-
Ans- स्टार्टअप इकोसिस्टम।
Question-17 राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना का वित्त पोषण किस संस्था द्वारा किया जा रहा है?
Ans- जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) द्वारा।
Question-18 प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने तथा प्रदेश के आर्थिक उन्नयन के लिए किस टास्क फोर्स का गठन किया हैं?
Ans- राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स।
Question-19 10 जुलाई 2024 प्रस्तुत परिवर्त्तित बजट के अनुसार राज्य की वर्ष 2023-24 की प्रतिव्यक्ति आय कितनी रही है?
Ans- रु.167964
Question-20 राजस्थान सरकार के परिवर्त्तित बजट 2024-25 की मुख्य थीम है?
Ans- विकसित राजस्थान @ 2047
Question-21 ग्रामीण क्षेत्रों के अनुरूप शहरी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने की बजट घोषणा किस योजना से सम्बद्ध हैं?
Ans- अमृत योजना 2.0
Question-22 बजट घोषणा 2024-25 के अनुसार राज्य सरकार वर्ष 2031-32 तक उर्जा के क्षेत्र में उत्पादन का लक्ष्य हासिल करना चाहती है?
Ans- परम्परागत स्त्रोत से - 20500 मेगावाट।
Question-23 'पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' के अन्तर्गत 'आदर्श सौर ग्राम' की स्थापना होगी?
Ans- जिला स्तर पर।
Question-24 राज्य में कुसुम योजना के अन्तर्गत कितनी ऊर्जा क्षमता के लेटर ऑफ इन्टैक्ट (LOI) जारी किए जा चुके हैं-
Ans- 3500 मेगावाट।
Question-25 बजट 2024-25 में घोषित 2750 किमी. से अधिक लम्बाई के नये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे में सम्मिलित है?
Ans- बीकानेर कोटपुतली और ब्यावर भरतपुर।
Question-26 डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान के योजनातर्गत किस क्षेत्र के कार्य करवाए जाने प्रस्तावित हैं?
Ans- जन सहभागिता के कार्य।
Question-27 नगरीय क्षेत्रों में पब्लिक प्लेसेसेज पर प्रथम चरण में कितने नगर निगम व परिषद् क्षेत्रों में Bio/ Pink Toilet Complex स्थापित होंगे?
Ans- 67
Question-28 ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना में प्रदेश का कौन-सा भाग शामिल हैं?
Ans- पूर्वी राजस्थान।
Question-29 राजस्थान पेट्रो जोन की स्थापना कहाँ होगी?
Ans- बालोतरा।
Question-30 प्रदेश में किस स्थान पर "श्री राम जानकी औद्योगिक" क्षेत्र विकसित होंगे ?
Ans- नैनवा (बूंदी)
▪️राजस्थान की आर्थिक समीक्षा के महत्वपूर्ण बिंदु- राजस्थान की आर्थिक समीक्षा राज्य सरकार द्वारा जारी की जाती है, जिसमें राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास की दिशा, और आगामी योजनाओं का विश्लेषण किया जाता है। 2023-24 की आर्थिक समीक्षा में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया है:
1. राजस्व और वित्तीय स्थिति: राज्य सरकार ने 2023-24 के लिए एक प्रगतिशील बजट प्रस्तुत किया है, जिसमें मुख्य रूप से ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया है। आर्थिक समीक्षा के अनुसार, राज्य के राजस्व में वृद्धि हुई है, लेकिन कोविड-19 महामारी के बाद इसे पुनः मजबूत करने की आवश्यकता है।
2. विकास दर: 2023-24 में राज्य की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में वृद्धि का अनुमान है, लेकिन यह वृद्धि राज्य की संरचनात्मक चुनौतियों को देखते हुए सीमित हो सकती है। राज्य सरकार ने औद्योगिकीकरण और कृषि क्षेत्र में सुधार की दिशा में कई योजनाएं बनाई हैं।
3. कृषि और ग्रामीण विकास:कृषि राज्य की मुख्य अर्थव्यवस्था का हिस्सा है, और कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाओं की शुरुआत की है। 2023-24 के बजट में किसानों के लिए ऋण माफी, सिंचाई योजनाओं का विस्तार और कृषि क्षेत्र के लिए बेहतर प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का प्रस्ताव है।
4. बेरोजगारी और श्रम बाजार: बेरोजगारी एक गंभीर समस्या है, खासकर युवाओं के लिए। 2023-24 की योजनाओं में युवाओं को स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए कई उपायों का प्रस्ताव किया गया है।
▪️ वर्ष 2023-24 की योजनाएं:राज्य सरकार ने 2023-24 में कई योजनाओं की घोषणा की है, जिनका उद्देश्य राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना और विकास को तेज करना है। इन योजनाओं में से कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं निम्नलिखित हैं:
1. शिक्षा क्षेत्र में सुधार-राजस्थान सरकार ने 2023-24 के लिए शिक्षा क्षेत्र में सुधार की दिशा में कई योजनाएंँ बनाई हैं। इन योजनाओं के तहत, सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को सुधारने, शैक्षिक उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने और शिक्षकों के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया है। Bstc gk question in hindi यह बीएसटीसी के उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उनकी तैयारी में मदद मिलेगी।
2. स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार-राज्य सरकार ने 2023-24 में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए कई योजनाएं बनाई हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण और हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान करना शामिल है।
3. उद्यमिता और कौशल विकास-युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने नए कौशल विकास कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इससे बीएसटीसी उम्मीदवारों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं, विशेषकर शिक्षण क्षेत्र में।
4. पर्यटन और अवसंरचना-राजस्थान में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई योजनाओं की शुरुआत की है। इससे राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।
▪️निष्कर्ष: राजस्थान की आर्थिक समीक्षा और 2023-24 की योजनाएं यह दर्शाती हैं कि राज्य सरकार ने आर्थिक सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, और रोजगार के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बीएसटीसी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये ,Bstc gk question in hindi: Bstc 2025, योजनाएँ न केवल सामान्य ज्ञान को विस्तृत करने का अवसर प्रदान करती हैं, बल्कि वे राज्य के विकास की दिशा को भी समझने में मदद करती हैं। इसके अलावा, सरकारी योजनाओं का ज्ञान उम्मीदवारों को भविष्य में अपने करियर और रोजगार के लिए तैयार करने में सहायक हो सकता है। इसलिए, Bstc gk question in बीएसटीसी के उम्मीदवारों को इन योजनाओं और आर्थिक समीक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ताकि वे वर्तमान घटनाओं और राज्य की योजनाओं से परिचित रह सकें और परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।